{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 13/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 12:24 PM तक उपरांत अष्टमी 

वार : सोमवार

सूर्योदय : 06:40 AM 

सूर्यास्त : 06:05 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : आद्रा 12:26 PM तक उपरांत पुनर्वसु 

योग : परिघ योग 08:10 AM तक, उसके बाद शिव योग 05:55 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग 

करण :  बव 12:24 PM तक, बाद बालव 11:42 PM तक, बाद कौलव 

चन्द्रमा :  आज 05:59 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 08:05 AM से 09:31 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:40 AM 08:05 AM
काल (काल वेला) 08:05 AM 09:31 AM
शुभ 09:31 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:22 PM
उद्बेग 12:22 PM 13:48 PM
चर 13:48 PM 15:14 PM
लाभ (वार वेला) 15:14 PM 16:40 PM
अमृत 16:40 PM 18:05 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:05 PM 19:40 PM
रोग 19:40 PM 21:14 PM
काल 21:14 PM 22:48 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:48 PM 00:23 AM
उद्बेग 00:23 AM 01:57 AM
शुभ 01:57 AM 03:31 AM
अमृत 03:31 AM 05:06 AM
चर 05:06 AM 06:40 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी भावी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा विशेष रूप से सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

वृषभ : आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। गले में संक्रमण की शिकायत हो सकती है। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को अत्यधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिये दिन उत्तम है। किसी महत्त्वपूर्ण बात को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।

मिथुन : वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। व्यवसाय को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना है।

कर्क : आपके ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियाँ रहेंगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।

सिंह : दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित रहेंगे।

कन्या : कारोबार में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रबन्धन से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ने वाला है। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें।

तुला : महिलाओं का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सन्तान का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : आज आपको कुछ कार्य ऐसे करने पड़ सकते हैं जिनकी आपको अपेक्षा भी नहीं थी। कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव होने की सम्भावना है।

धनु : नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।

मकर : नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। विपरीत परिस्थितियों में फँसे लोगों की सहायता कर सकते हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लोन से जुड़े हुये अटके काम आज शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना उत्तम रहेगा।

कुम्भ : बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता हो सकती है। उच्च पदासीन लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। आज किसी को उधार धन न दें।

मीन : आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की दिशा में आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमीजन को आज कोई महँगा गिफ्ट दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं।