आज खास : सिद्ध योग 07:17 PM तक, सुबह 10:33 तक चतुर्दशी, बाद में अमावस्या
आज का पंचांग : 10 सितंबर 2026
दिनांक : 10/09/2026
संवत : 2083
मास : भाद्रपद
तिथि : चतुर्दशी तिथि 10:33 AM तक, उपरांत अमावस्या
वार : बृहस्पतिवार
सूर्योदय : 06:19 AM
सूर्यास्त : 06:48 PM
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायण
नक्षत्र : मघा 02:04 PM तक, उपरांत पूर्वाफाल्गुनी
योग : सिद्ध योग 07:17 PM तक, उपरांत साध्य योग
करण : शकुनि 10:33 AM तक, बाद चतुष्पाद 09:41 PM तक, बाद नाग
चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा
राहु काल : 02:07 PM से 03:41 PM तक
दिन का चौघड़िया :
शुभ : 06:19 AM से 07:53 AM
रोग : 07:53 AM से 09:26 AM
उद्वेग : 09:26 AM से 11:00 AM
चर : 11:00 AM से 12:34 PM
लाभ : 12:34 PM से 02:07 PM
अमृत : 02:07 PM से 03:41 PM
काल : 03:41 PM से 05:14 PM
शुभ : 05:14 PM से 06:48 PM
रात्रि का चौघड़िया :
अमृत : 06:48 PM से 08:14 PM
चर : 08:14 PM से 09:41 PM
रोग : 09:41 PM से 11:07 PM
काल : 11:07 PM से 12:34 AM, 11 सितंबर
लाभ : 12:34 AM से 02:00 AM, 11 सितंबर
उद्वेग : 02:00 AM से 03:27 AM, 11 सितंबर
शुभ : 03:27 AM से 04:53 AM, 11 सितंबर
अमृत : 04:53 AM से 06:20 AM, 11 सितंबर
आज का राशिफल :
मेष : नये काम की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन-लाभ होगा। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी, लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा।
वृषभ : कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। घरेलू कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। लक्ष्य के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। प्रबुद्ध लोगों से संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन : मित्रों की सलाह पर अधिक ध्यान देंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होने की संभावना है।
कर्क : विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लाभकारी रहेगा। वैचारिक मतभेदों को व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न होने दें। लंबे समय से टाला हुआ काम आज करना पड़ सकता है।
सिंह : घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है।
कन्या : दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों को लेकर परेशानी रहेगी। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
तुला : आज अत्यंत ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में भाग लेंगे। खानपान पर अधिक धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु : अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की अहमियत समझें। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कर्ज अथवा उधार चुकाने के लिए दिन अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
मकर : परिस्थितियां कमजोर रह सकती हैं। स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं। आय में कमी से आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है।
कुंभ : कोई मनोकामना पूर्ण होगी। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनंद उठाएंगे। मित्र हर कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा।
मीन : आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।