{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 28/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 02:27 PM तक उपरांत सप्तमी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:32 AM 

सूर्यास्त : 06:22 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  ज्येष्ठा 03:54 AM तक उपरांत मूल

योग :   आयुष्मान योग 12:31 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग

करण : तैतिल 02:27 PM तक, बाद गर 03:33 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज 03:54 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:53 PM से 06:22 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:32 AM 08:00 AM
चर 08:00 AM 09:29 AM
लाभ 09:29 AM 10:58 AM
अमृत (वार वेला) 10:58 AM 12:27 PM
काल (काल वेला) 12:27 PM 13:56 PM
शुभ 13:56 PM 15:24 PM
रोग 15:24 PM 16:53 PM
उद्बेग 16:53 PM 18:22 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:22 PM 19:53 PM
अमृत 19:53 PM 21:25 PM
चर 21:25 PM 22:56 PM
रोग 22:56 PM 00:27 AM
काल 00:27 AM 01:58 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:58 AM 03:30 AM
उद्बेग 03:30 AM 05:01 AM
शुभ 05:01 AM 06:32 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप काफी शान्त मूड में रहेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।

वृषभ : साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन कुछ परेशान रहेगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई हो सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं।

कर्क : व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।

सिंह : सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर होंगी। नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यवहारिक रहें।

कन्या : प्रियजनों के साथ देवदर्शन के लिये जा सकते हैं। आज कुछ लोग आपसे धन उधार माँग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। भाई-बन्धुओं को कष्ट हो सकता है।

तुला : करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पूर्व में की गयी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गम्भीरता से लेंगे।

वृश्चिक : जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। व्यापार में काम का दबाव कम होगा। अपनी जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं।

धनु : मन में नकारात्मक विचार न आने दें। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ : छात्र अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रकल्प में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें।

मीन : आज बिना माँगे किसी को भी सलाह न दें। धारदार उपकरणों से चोट लगने की सम्भावना है इसीलिये आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। नये प्रकल्पों की शुरुआत न करें।