{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 09/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 10:54 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 06:37 AM 

सूर्यास्त : 06:10 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : भरणी 08:02 PM तक उपरांत कृत्तिका

योग :  वज्र योग 09:32 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग 

करण : वणिज 12:38 PM तक, बाद विष्टि 10:54 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज 01:23 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:50 PM से 03:17 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 06:37 AM 08:04 AM
रोग 08:04 AM 09:30 AM
उद्बेग 09:30 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM 12:23 PM
लाभ 12:23 PM 13:50 PM
अमृत 13:50 PM 15:17 PM
काल (काल वेला) 15:17 PM 16:43 PM
शुभ (वार वेला) 16:43 PM 18:10 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 18:10 PM 19:43 PM
चर 19:43 PM 21:17 PM
रोग 21:17 PM 22:50 PM
काल 22:50 PM 00:24 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:24 AM 01:57 AM
उद्बेग 01:57 AM 03:31 AM
शुभ 03:31 AM 05:04 AM
अमृत 05:04 AM 06:38 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नये व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी अच्छी रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आँखों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है।

वृषभ : सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ने की सम्भावना है। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

मिथुन : आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमीजन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको सहायता प्राप्त होगी।

कर्क : किसी नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। व्यापार में उत्तम बढ़ोत्तरी हो सकती है। मेडिकल कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम है। परिवार के ऊपर आप अत्यधिक ध्यान देंगे।

सिंह : आपके नये मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है।

कन्या : आज आप थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों में अधिक बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला : आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृश्चिक :कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। कुछ लोग आपके विषय में नकारात्मक बातें प्रसारित कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु : प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपके काम बन सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।

मकर : वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की परिस्थितियों से बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कुम्भ : आज आप अपने कार्यों में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिये बाजार जा सकते हैं। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे।

मीन : नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।