{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 18/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 12:19 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:43 AM 

सूर्यास्त : 06:00 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 03:41 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग :  ब्रह्म योग 01:47 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग 

करण :  तैतिल 12:19 PM तक, बाद गर 01:03 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज 10:11 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  09:32 AM से 10:57 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 06:43 AM 08:07 AM
शुभ 08:07 AM 09:32 AM
रोग 09:32 AM 10:57 AM
उद्बेग 10:57 AM 12:21 PM
चर 12:21 PM 13:46 PM
लाभ (वार वेला) 13:46 PM 15:11 PM
अमृत 15:11 PM 16:35 PM
काल (काल वेला) 16:35 PM 18:00 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 18:00 PM 19:36 PM
उद्बेग 19:36 PM 21:11 PM
शुभ 21:11 PM 22:46 PM
अमृत 22:46 PM 00:22 AM
चर 00:22 AM 01:57 AM
रोग 01:57 AM 03:32 AM
काल 03:32 AM 05:08 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:08 AM 06:43 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ : नौकरी बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन : आपके ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की सम्भावना है। लोग आपकी काफी सहायता करेंगे।

कर्क : आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

सिंह : आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। विदेश से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाँव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं।

कन्या : जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नयी योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है।

तुला : उच्च अधिकारी आपको अत्यधिक सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नये प्रकल्पों पर आप कार्य आरम्भ कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे।

वृश्चिक : अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से व्यापार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी।

धनु : सहकर्मी आपका अनादर कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी।

मकर : वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी।

कुम्भ : परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। मौसम में बदलाव के कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

मीन : नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। विदेश यात्रा में परेशानी हो सकती है।