Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 09/11/2025
सम्वत् : 2082
मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 01:55 AM तक उपरांत षष्ठी
वार : रविवार
सूर्योदय : 06:58 AM
सूर्यास्त : 05:43 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आद्रा 08:04 PM तक उपरांत पुनर्वसु
योग : सिद्ध योग 03:02 PM तक, उसके बाद साध्य योग
करण : कौलव 03:05 PM तक, बाद तैतिल 01:55 AM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:38 AM से 10:59 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 06:58 AM | 08:18 AM |
| चर | 08:18 AM | 09:39 AM |
| लाभ | 09:39 AM | 10:59 AM |
| अमृत (वार वेला) | 10:59 AM | 12:20 PM |
| काल (काल वेला) | 12:20 PM | 13:41 PM |
| शुभ | 13:41 PM | 15:01 PM |
| रोग | 15:01 PM | 16:22 PM |
| उद्बेग | 16:22 PM | 17:43 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 17:43 PM | 19:22 PM |
| अमृत | 19:22 PM | 21:01 PM |
| चर | 21:01 PM | 22:41 PM |
| रोग | 22:41 PM | 00:20 AM |
| काल | 00:20 AM | 02:00 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:00 AM | 03:39 AM |
| उद्बेग | 03:39 AM | 05:19 AM |
| शुभ | 05:19 AM | 06:58 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों के विषय में योजना बना सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। ऑनलाइन में लेन-देन में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ : व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट होगा। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
मिथुन : आज आप अत्यन्त आनन्दित रहेंगे। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।
कर्क : दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह : कारोबार में उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कन्या : कारोबारी लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें।
तुला : आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित कर पायेंगे। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक : अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।
धनु : इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपना मन प्रत्येक स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।
मकर : यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो जायेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।कुम्भ : कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।