{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 13/11/2025

सम्वत् : 2082 

मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 11:34 PM तक उपरांत दशमी 

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 07:01 AM 

सूर्यास्त : 05:40 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मघा 07:38 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी 

योग : इन्द्र योग 06:27 AM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण : तैतिल 11:11 AM तक, बाद गर 11:34 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य तुला राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:40 PM से 03:00 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 07:01 AM 08:21 AM
रोग 08:21 AM 09:41 AM
उद्बेग 09:41 AM 11:01 AM
चर 11:01 AM 12:21 PM
लाभ 12:21 PM 13:40 PM
अमृत 13:40 PM 15:00 PM
काल (काल वेला) 15:00 PM 16:20 PM
शुभ (वार वेला) 16:20 PM 17:40 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:40 PM 19:21 PM
चर 19:21 PM 21:01 PM
रोग 21:01 PM 22:41 PM
काल 22:41 PM 00:21 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:21 AM 02:01 AM
उद्बेग 02:01 AM 03:41 AM
शुभ 03:41 AM 05:21 AM
अमृत 05:21 AM 07:01 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुलझा सकते हैं।

वृषभ : व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी कार्य प्रगति में आ जायेंगे। आज अपना समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। आपके कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपके निजी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

मिथुन : आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा दिन रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।

कर्क : गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप धन की व्यवस्था करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह : दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में अपेक्षित लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे।

कन्या : आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मन कुछ कारणों से अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आये परिवर्तन को लेकर थोड़े सावधान रहें। किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है।

तुला : अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक : व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्त्व में अत्यन्त सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं। आपके मन में देवस्थल जाने का विचार आ सकता है। आप लोगों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

धनु : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आज बहस करने से बचें।

मकर : आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। जॉब में परेशानियाँ आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। आज आपको थोड़ा धैर्यवान और सजग रहना चाहिये।

कुम्भ : अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जायेंगे।

मीन : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। आज आप कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं।