{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 06/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष कृष्णपक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 09:25 PM तक उपरांत तृतीया

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 07:18 AM 

सूर्यास्त : 05:36 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 08:48 AM तक उपरांत आद्रा 06:13 AM तक उपरांत पुनर्वसु 

योग : शुभ योग 11:45 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग 

करण : तैतिल 11:08 AM तक, बाद गर 09:26 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  09:53 AM से 11:10 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 07:18 AM 08:36 AM
शुभ 08:36 AM 09:53 AM
रोग 09:53 AM 11:10 AM
उद्बेग 11:10 AM 12:27 PM
चर 12:27 PM 13:44 PM
लाभ (वार वेला) 13:44 PM 15:02 PM
अमृत 15:02 PM 16:19 PM
काल (काल वेला) 16:19 PM 17:36 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 17:36 PM 19:19 PM
उद्बेग 19:19 PM 21:02 PM
शुभ 21:02 PM 22:45 PM
अमृत 22:45 PM 00:28 AM
चर 00:28 AM 02:10 AM
रोग 02:10 AM 03:53 AM
काल 03:53 AM 05:36 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:36 AM 07:19 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : भूमि-सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। नया ज्ञान अर्जित करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

वृषभ : आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। आज धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है। किसी बड़े कार्य को लेकर परेशानी दूर होगी। व्यवसाय में जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ आप काफी समय बितायेंगे।

मिथुन : आपका पारिवारिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। आज आप वही काम करेंगे जिसको लेकर आप अत्यन्त उत्साहित रहते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिये आप काम से छुट्टी भी ले सकते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क : अपने मन की बातें सभी से शेयर न करें। लोग आपका मजाक भी बना सकते हैं। यदि वाहन चला रहे हैं तो अपने पेपर्स सदैव पूरे रखें। पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े।

सिंह : आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी आपका अत्यधिक ध्यान रखेगा। कार्यक्षेत्र की चुनौतियाँ दूर होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। लोहा और शराब कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है।

कन्या : मन में थोड़ी-बहुत कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। अपने विचारों को सन्तुलित रखें। अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी।

तुला : आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। कारोबार में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों को कम करने की आवशयकता है। अनावश्यक यात्रायें हो सकती हैं। गूढ़ विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक : आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। आपको किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिये। मन में नकारात्मक विचार और अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है।

धनु : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। आप अपने कार्य की गुणवत्ता पर अत्यधिक ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर : आप नयी तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आप अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहने वाले हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है।

कुम्भ : पेट में वायु विकार उत्पन्न होने की सम्भावना है। नयी परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।

मीन : आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद न करें।