{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 15/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष कृष्णपक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : एकादशी तिथि 09:20 PM तक उपरांत द्वादशी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 07:25 AM 

सूर्यास्त : 05:38 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : चित्रा 11:08 AM तक उपरांत स्वाति

योग : शोभन योग 12:30 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग

करण :  बव 08:03 AM तक, बाद बालव 09:20 PM तक, बाद कौलव 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 08:41 AM से 09:58 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 07:25 AM 08:41 AM
काल (काल वेला) 08:41 AM 09:58 AM
शुभ 09:58 AM 11:15 AM
रोग 11:15 AM 12:31 PM
उद्बेग 12:31 PM 13:48 PM
चर 13:48 PM 15:05 PM
लाभ (वार वेला) 15:05 PM 16:22 PM
अमृत 16:22 PM 17:38 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 17:38 PM 19:22 PM
रोग 19:22 PM 21:05 PM
काल 21:05 PM 22:48 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:48 PM 00:32 AM
उद्बेग 00:32 AM 02:15 AM
शुभ 02:15 AM 03:58 AM
अमृत 03:58 AM 05:42 AM
चर 05:42 AM 07:25 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  अपनी कार्यशैली में संरचनात्मक सुधार कर सकते हैं। आज आप दूसरों की सहायता अवश्य करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृषभ : विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिये दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। राजनीतिक विषयों पर चर्चा में समय बीतेगा। गुप्त शत्रुओं को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन : करियर को लेकर मन में दुविधा उत्पन्न हो सकती है। छोटे बच्चों को मौसमी बीमारियाँ घेर सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रकल्पों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आज आपको अनावश्यक विवादों से बचना चाहिये।

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखना चाहिये। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिये। अपने ही निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

सिंह : आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को आपके घर में अतिथि आ सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अधूरे कार्यों को पूरे करने में लगे रहेंगे।

कन्या : पुराने मित्रों से आज काफी दिनों बाद मिलना हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा। परिजनों के व्यवहार से रुष्ट हो सकते हैं।

तुला : आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। नयी परियोजनाओं के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। विद्वान लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा।

वृश्चिक : आज आपका मन कुछ कारणों से अशान्त हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। नशे और अनैतिक कार्यों की ओर आप आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पायेंगे।

धनु : भविष्य को लेकर योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूँढ लेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिये काफी अच्छा दिन है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी।

मकर : अपनी कार्यशैली में आप परिवर्तन ला सकते हैं। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। युवा जातक अपने प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखें।

कुम्भ : वैवाहिक जीवन को समय नहीं दे पायेंगे। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आज आवारा जानवरों से सावधान रहें।

मीन : कार्यक्षेत्र में लोग आपको पर्याप्त महत्व नहीं देंगे। किसी नयी मूवी या वेबसीरीज में अत्यधिक रूचि ले सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर बनाकर रखें। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।