{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 17/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष कृष्णपक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 02:32 AM तक उपरांत चतुर्दशी 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:26 AM 

सूर्यास्त : 05:39 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  विशाखा 05:11 PM तक उपरांत अनुराधा

योग : सुकर्मा योग 02:16 PM तक, उसके बाद धृति योग

करण :  गर 01:16 PM तक, बाद वणिज 02:33 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज  10:26 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:32 PM से 01:49 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:26 AM 08:42 AM
अमृत 08:42 AM 09:59 AM
काल (काल वेला) 09:59 AM 11:16 AM
शुभ 11:16 AM 12:32 PM
रोग (वार वेला) 12:32 PM 13:49 PM
उद्बेग 13:49 PM 15:06 PM
चर 15:06 PM 16:22 PM
लाभ 16:22 PM 17:39 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:39 PM 19:22 PM
शुभ 19:22 PM 21:06 PM
अमृत 21:06 PM 22:49 PM
चर 22:49 PM 00:33 AM
रोग 00:33 AM 02:16 AM
काल 02:16 AM 03:59 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:59 AM 05:43 AM
उद्बेग 05:43 AM 07:26 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी जिम्मेदारी पर करें। आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं।

वृषभ : आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपका अत्यधिक सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।

मिथुन : आज आपको जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिये, इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जायेंगे। करियर के नये अवसर आपको मिल सकते हैं।

कर्क : कोई महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर सम्वेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूदकर विश्वास न करें।

सिंह : आज काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। अपने खर्चों को सीमित और सन्तुलित रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। सामाजिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या : पारिवारिक जीवन में सुख-सन्तोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर अत्यधिक निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। नयी सम्पत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों की जटिलता दूर होगी।

तुला : आज कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। लघु उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिये गलत मार्ग का चुनाव न करें।

वृश्चिक : नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ मौज व मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। आज आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। आवश्यक काम को लेकर डाउट दूर होगा। प्रेम सम्बन्धों को आज पर्याप्त समय देंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को सदैव पहली प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिये।

मकर : नयी नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। आज अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अच्छे मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

कुम्भ : अपने शारीरिक सौन्दर्य और फिटनेस को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आप समय का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे। इसके कारण आपके कई छूटे हुये कार्य पूरा होने की सम्भावना बन रही है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। इन्श्योरेंस जैसे निवेश से उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

मीन : अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर अत्यधिक ध्यान देना पड़ेगा।