आज का राशिफल : मिथुन के लिये दिन की अच्छी शुरुआत, कुम्भ वालों के रुके काम शुरू, जानिए राशिफल-पंचांग!
दिनांक : 01/09/2026
संवत : 2083
मास : भाद्रपद
तिथि : चतुर्थी तिथि 07:41 AM तक उपरांत पंचमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 6:15 AM
सूर्यास्त : 6:58 PM
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायन
नक्षत्र : अश्विनी 02:42 AM तक, 02 सितम्बर उपरांत भरणी
योग : वृद्धि योग 11:39 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
करण : बालव 07:41 AM तक, बाद कौलव 06:59 PM तक, बाद तैतिल 06:12 AM, 02 सितम्बर तक, बाद गर
चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा
राहु काल : 03:25 PM से 04:54 PM तक
दिन का चौघड़िया :
शुभ : 06:29 ए एम से 07:59 ए एम
रोग : 07:59 ए एम से 09:28 ए एम
उद्वेग : 09:28 ए एम से 10:57 ए एम
चर : 10:57 ए एम से 12:26 पी एम
लाभ : 12:26 पी एम से 01:55 पी एम
अमृत : 01:55 पी एम से 03:25 पी एम
काल : 03:25 पी एम से 04:54 पी एम
शुभ : 04:54 पी एम से 06:23 पी एम
रात्रि का चौघड़िया :
अमृत : 06:23 पी एम से 07:54 पी एम
चर : 07:54 पी एम से 09:25 पी एम
रोग : 09:25 पी एम से 10:56 पी एम
काल : 10:56 पी एम से 12:26 ए एम
लाभ : 12:26 ए एम से 01:57 ए एम
उद्वेग : 01:57 ए एम से 03:28 ए एम
शुभ : 03:28 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत : 04:59 ए एम से 06:30 ए एम
आज का राशिफल :
मेष :
यह समय आपको शान्तिपूर्ण रूप से व्यतीत करना चाहिये। घर में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से लाभ उठा सकते हैं। परिस्थितियों का परिपक्वता से सामना करें। परिवार को सुखी रखने के लिये प्रयासरत रहेंगे।
वृषभ :
किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के स्थगित होने की सम्भावना है। अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। लोग आपकी मजबूरी और परेशानियों को दरकिनार कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन :
आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान के भाव में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार को लेकर परेशानियाँ हल होने की सम्भावना है। ऑफिस में आपका व्यवहार सभी के प्रति काफी अच्छा रहेगा। नयी नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।
कर्क :
आप लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। किन्तु यह ध्यान अवश्य रखें कि लोग आपके गुणों को योग्यता से अधिक महत्त्व देंगे। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। कारोबार में कुछ नवाचारी प्रयोग करेंगे।
सिंह :
दैनिक पूजा एवं जप के लिये समय अवश्य निकालें। आपके निर्णयों पर नजदीकी लोग ही प्रश्नचिह्न लगा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लेकिन उन्हें लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिये हितकर नहीं है। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें।
कन्या :
अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें।
तुला :
व्यवसाय में आ रहे प्रतिरोधों को चतुरायी से दूर कर लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी। ऑफिस के षडयन्त्रों को दूर करने में सफल रहेंगे। आज आप क्रियेटिव विचारों के धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। एन्टरटेनमेन्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।
वृश्चिक :
आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। अटके हुये कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी दूरस्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरों की गतिविधियों पर ध्यान दें। लोग आपसे सलाह और उपदेश की अपेक्षा रखेंगे।
धनु :
दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। अपना मनोबल बनाये रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं।
मकर :
वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। आज महत्त्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। अधिक भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। नेटवर्किंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
कुम्भ :
रुके हुये काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके सामाजिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी कार्यक्षमता को लोगों के सामने सिद्ध कर पायेंगे। आपका फोकस पूरी तरह से अपने काम पर होगा। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन :
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अधिकाधिक समय मनोरञ्जन और खानपान में व्यतीत करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तायुक्त हो सकते हैं। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें।