{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 11/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 04:43 PM तक उपरांत षष्ठी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:38 AM 

सूर्यास्त : 06:07 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : रोहिणी 03:20 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग : व्यातीपात योग 02:06 PM तक, उसके बाद वरीयान योग 

करण : तैतिल 04:44 PM तक, बाद गर 03:26 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  आज 02:24 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:31 AM से 10:57 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 06:38 AM 08:05 AM
शुभ 08:05 AM 09:31 AM
रोग 09:31 AM 10:57 AM
उद्बेग 10:57 AM 12:23 PM
चर 12:23 PM 13:49 PM
लाभ (वार वेला) 13:49 PM 15:15 PM
अमृत 15:15 PM 16:41 PM
काल (काल वेला) 16:41 PM 18:07 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 18:07 PM 19:41 PM
उद्बेग 19:41 PM 21:15 PM
शुभ 21:15 PM 22:49 PM
अमृत 22:49 PM 00:23 AM
चर 00:23 AM 01:57 AM
रोग 01:57 AM 03:31 AM
काल 03:31 AM 05:05 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:05 AM 06:39 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। माता की सेहत की चिन्ता हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है।

वृषभ : आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके अधिकार बढ़ेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन : किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। व्यवसाय में गतिशीलता कम हो सकती है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे।

सिंह : माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय ले सकते हैं। आपको पूर्व में किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूर्ण हो जायेंगे।

कन्या : आपका दृष्टिकोण अत्यन्त सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूर्ण कर पायेंगे। पुराना लोन आज चुकाने में सफलता मिलेगी। बिना माँगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को अत्यधिक महत्व देंगे।

तुला : दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस करेंगे। ठण्डे खाद्यपदार्थों से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। अधिक शारीरिक श्रम के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की सम्भावनायें निर्मित करेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। आपके सभी कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करना चाहिये।

धनु : सरकारी कार्यों में आपको उत्तम लाभ मिलेगा। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा। म्यूचुअल फण्ड या किसी पॉलिसी में निवेश से लाभ प्राप्त होगा।

मकर : परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। सोशल मीडिया पर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे।

कुम्भ : जिन लोगों पर आप आँख-मूँदकर भरोसा करते हैं, सम्भव है वही आपको धोखा दे दें। बदहजमी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप विशेष रुचि लेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन : राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अपने मन की करें दूसरों से अधिक सलाह न लें। विद्वान् लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे।