Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 20/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा
वार : शनिवार
सूर्योदय : 07:27 AM
सूर्यास्त : 05:40 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : मूल 01:21 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
योग : गण्ड योग 04:17 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
करण : किस्तुघन 08:14 PM तक, बाद बव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 10:01 AM से 11:17 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 07:27 AM | 08:44 AM |
| शुभ | 08:44 AM | 10:01 AM |
| रोग | 10:01 AM | 11:17 AM |
| उद्बेग | 11:17 AM | 12:34 PM |
| चर | 12:34 PM | 13:50 PM |
| लाभ (वार वेला) | 13:50 PM | 15:07 PM |
| अमृत | 15:07 PM | 16:24 PM |
| काल (काल वेला) | 16:24 PM | 17:40 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 17:40 PM | 19:24 PM |
| उद्बेग | 19:24 PM | 21:07 PM |
| शुभ | 21:07 PM | 22:51 PM |
| अमृत | 22:51 PM | 00:34 AM |
| चर | 00:34 AM | 02:17 AM |
| रोग | 02:17 AM | 04:01 AM |
| काल | 04:01 AM | 05:44 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 05:44 AM | 07:28 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : नये लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें साधने का प्रयास करेंगे। घर का वातावरण बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। आपकी दिनचर्या अत्यन्त सन्तुलित रहेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी।
वृषभ : आज आपके काम थोड़े मन्द गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती हो सकती है। परिजनों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है।
मिथुन : रिश्तेदारों के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लोग आपकी सोच और कार्यप्रणाली से काफी सहमत रहेंगे। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। दूसरों को लेकर अधिक उम्मीद रखना उचित नहीं है।
कर्क : कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। घर के लिये नयी वस्तुयें खरीद सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग कर पायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आज तले हुये भोजन का सेवन न करें। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।
सिंह : आज आप सन्तान की शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देंगे। सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनन्द लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें।
कन्या : अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। हल्की-फुल्की बीमारियाँ आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी आपसे कुछ उपहार की अपेक्षा रख सकता है। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं।
तुला : विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नये कार्यों का आरम्भ कर सकते हैं। अधिकारी आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। नये क्लाइन्ट्स के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी।
वृश्चिक : नजदीकी सम्बन्धियों के सहयोग से अभिभूत होंगे। अपनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें, आपको बहुत अच्छा लगेगा। फाइनेन्स से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। आज खाली समय में पसंदीदा संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे।
धनु : कार्यक्षेत्र में योग्यता और कुशलता का परिचय देंगे। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये दिन राहत भरा रहने वाला है। पूर्व में किये गये वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आयेगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द का वातावरण रहेगा। फैशन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है।
मकर : पारस्परिक सम्बन्धों को दूसरों के कारण प्रभावित न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह न रहें। उच्च अधिकारी आपके स्थानान्तरण को लेकर विचार कर सकते हैं। मन में वैचारिक उथल-पुथल चलती रहेगी। महिलाओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करना चाहिये।कुम्भ : आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में आप विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।