{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 24/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 01:11 PM तक उपरांत पंचमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:29 AM 

सूर्यास्त : 05:42 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : धनिष्ठा

योग : हर्षण योग 04:01 PM तक, उसके बाद वज्र योग

करण :  विष्टि 01:11 PM तक, बाद बव 01:31 AM तक, बाद बालव 

चन्द्रमा :  आज 07:46 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:36 PM से 01:52 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:29 AM 08:46 AM
अमृत 08:46 AM 10:03 AM
काल (काल वेला) 10:03 AM 11:19 AM
शुभ 11:19 AM 12:36 PM
रोग (वार वेला) 12:36 PM 13:52 PM
उद्बेग 13:52 PM 15:09 PM
चर 15:09 PM 16:26 PM
लाभ 16:26 PM 17:42 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:42 PM 19:26 PM
शुभ 19:26 PM 21:09 PM
अमृत 21:09 PM 22:53 PM
चर 22:53 PM 00:36 AM
रोग 00:36 AM 02:19 AM
काल 02:19 AM 04:03 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:03 AM 05:46 AM
उद्बेग 05:46 AM 07:30 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कोई गम्भीर समस्या दूर होने की सम्भावना बन रही है। आपके सामने नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका अत्यधिक सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। परिवार में उत्सव का वातावरण रहने वाला है।

वृषभ : अपने विचारों को सकारात्मक रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण थोड़े निराश होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अनजान व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बना कर रखें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। विवाहेतर सम्बन्धों से बचने का प्रयास करें। भावुकता के कारण लिये गये निर्णय आपको नुकसान पहुँचायेंगे। बच्चों के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

कर्क : आपका मन अत्यन्त सन्तुष्ट रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुये कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।

सिंह : मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। सभी कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावना है। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपसे कोई भूल हो सकती है। व्यापार को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पुण्य कार्यों पर आपको धन खर्च करना चाहिये।

कन्या : नया रोजगार आरम्भ करने के योग बन रहे हैं। आज के काम को कल पर टालने से बचना चाहिये। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला : परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने सम्पर्कों को मजबूत कर लें। कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश शुभ सिद्ध होगा।

वृश्चिक : आज आपके लिये बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी योग्यता को लोग सराहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु : कार्यक्षेत्र में अड़चनें आपको परेशान करेंगी। परिवार में कुछ गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। आलस्य के कारण आप काम से बचने का प्रयास करेंगे। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर : आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ : पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें। प्रेम सम्बन्धों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान में कमी आने के योग बन रहे हैं। अपना समय व्यर्थ में बर्बाद न करें। सही समय पर काम पूरा न कर पाने के कारण आपको कठिनाई हो सकती है।

मीन : रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचानें। घर की समस्या दूर होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।