{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 25/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 01:43 PM तक उपरांत षष्ठी 

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 07:30 AM 

सूर्यास्त : 05:43 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : धनिष्ठा 08:18 AM तक उपरांत शतभिषा 

योग : वज्र योग 03:13 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण :   बालव 01:43 PM तक, बाद कौलव 01:47 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  01:53 PM से 03:10 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 07:30 AM 08:46 AM
रोग 08:46 AM 10:03 AM
उद्बेग 10:03 AM 11:20 AM
चर 11:20 AM 12:36 PM
लाभ 12:36 PM 13:53 PM
अमृत 13:53 PM 15:10 PM
काल (काल वेला) 15:10 PM 16:26 PM
शुभ (वार वेला) 16:26 PM 17:43 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:43 PM 19:26 PM
चर 19:26 PM 21:10 PM
रोग 21:10 PM 22:53 PM
काल 22:53 PM 00:37 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:37 AM 02:20 AM
उद्बेग 02:20 AM 04:03 AM
शुभ 04:03 AM 05:47 AM
अमृत 05:47 AM 07:30 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : धार्मिक कार्यों में आप विशेष रूप से रुचि लेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े लक्ष्य को आप प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। पुराने रुके हुये मामलों में प्रगति होगी।

वृषभ : आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। होटल व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नये प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रियल एस्टेट्स से धन लाभ होगा। बीमार लोगों को रोगों से राहत मिलने की सम्भावना है।

मिथुन : शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी। सन्तान की शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। भरोसेमन्द लोगों की सलाह आपको बहुत काम आयेगी। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में गहराई आयेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। विवाह से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।

कर्क : दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूँजी निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह : उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।

कन्या : परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के नये तरीके अपनायेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। गले में दर्द और खराश जैसी समस्या हो सकती है।

तुला : वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी कम होगी। विवाहयोग्य जातकों को विवाह के प्रपोजल मिल सकते हैं। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है।

वृश्चिक : जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। क्योंकि इससे आपको त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है। बड़े निर्णय लेते समय आपको व्यवहारिक रहना होगा।

धनु : कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आयेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर : किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। नौकरीपेशा लोग नयी जॉब का विचार बनायेंगे। कारोबार में नयी डील कर सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये।

कुम्भ : कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। अच्छे कार्यों में आप रुचि लेंगे। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में रुचि लेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी।

मीन : आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। मेहमानों पर आप धन खर्च करेंगे।