{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 01:43 PM तक उपरांत सप्तमी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:30 AM 

सूर्यास्त : 05:43 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  शतभिषा 09:00 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा

योग : सिद्धि योग 02:00 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग 

करण :   तैतिल 01:44 PM तक, बाद गर 01:31 AM तक, बाद वणिज 

चन्द्रमा :  आज  03:10 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:20 AM से 12:37 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:30 AM 08:47 AM
लाभ 08:47 AM 10:03 AM
अमृत (वार वेला) 10:03 AM 11:20 AM
काल (काल वेला) 11:20 AM 12:37 PM
शुभ 12:37 PM 13:53 PM
रोग 13:53 PM 15:10 PM
उद्बेग 15:10 PM 16:27 PM
चर 16:27 PM 17:43 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 17:43 PM 19:27 PM
काल 19:27 PM 21:10 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:10 PM 22:54 PM
उद्बेग 22:54 PM 00:37 AM
शुभ 00:37 AM 02:20 AM
अमृत 02:20 AM 04:04 AM
चर 04:04 AM 05:47 AM
रोग 05:47 AM 07:30 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपके काम पर लोग नजर बनाये रखेंगे। जमीन के कारोबारियों के लिये दिन अच्छा नहीं है। व्यावसायिक अनुबन्ध करने से पहले दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें। आप लोगों की सहायता के लिये तैयार रहेंगे। लेकिन लोग अवसर पड़ने पर आपको धोखा दे सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

मिथुन : व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिक सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। छोटे बच्चों को डाँटने के बजाय उन्हें समझायें। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्द-बुखार की समस्या हो सकती है। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में लोगों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर न करें। पति-पत्नी के बीच मीठी नोंक-झोंक होने की सम्भावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। डायबिटीज और रक्तचाप के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

सिंह : अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात से सम्बन्धी व्यवसाय से आपको धन लाभ होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं।

कन्या : आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। शत्रुओं के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना उत्तम होगा।

तुला : घर की आन्तरिक साज-सज्जा में कुछ परिवर्त्तन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की उलझनों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से आपको काफी समर्थन मिलेगा।

वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दिखावे में आप अपना नुकसान करा सकते हैं। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। IT क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

धनु : व्यवसाय में नये सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। तनाव के कारण माइग्रेन का दर्द उभर सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है।

मकर : कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल सम्भावना है। अपने लोगों की सलाह लेने से पीछे न हटें। परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुम्भ : पहले किये गये प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा है। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। तीखा भोजन करने से बचें। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं।

मीन : किसी नये काम से पूर्व मित्रों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। विरोधी आपके सामने दोबारा सक्रिय हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पायेगा।