{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : नवमी तिथि 10:12 AM तक उपरांत दशमी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 07:31 AM 

सूर्यास्त : 05:45 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   रेवती 07:40 AM तक उपरांत अश्विनी 06:04 AM तक उपरांत भरणी

योग : परिघ योग 07:36 AM तक, उसके बाद शिव योग 04:31 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग

करण : कौलव 10:12 AM तक, बाद तैतिल 09:06 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज  07:40 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  08:48 AM से 10:05 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 07:31 AM 08:48 AM
काल (काल वेला) 08:48 AM 10:05 AM
शुभ 10:05 AM 11:21 AM
रोग 11:21 AM 12:38 PM
उद्बेग 12:38 PM 13:55 PM
चर 13:55 PM 15:12 PM
लाभ (वार वेला) 15:12 PM 16:28 PM
अमृत 16:28 PM 17:45 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 17:45 PM 19:29 PM
रोग 19:29 PM 21:12 PM
काल 21:12 PM 22:55 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:55 PM 00:38 AM
उद्बेग 00:38 AM 02:22 AM
शुभ 02:22 AM 04:05 AM
अमृत 04:05 AM 05:48 AM
चर 05:48 AM 07:31 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार में आन्तरिक मतभेद उभर सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें।

वृषभ : आज पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें।

मिथुन : आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों को योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमी जन को आप आज कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

कर्क : जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। नजदीकी सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं।

सिंह : आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कन्या : आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरञ्जन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। विपरीत लिंग के लोग आपसे आज काफी आकर्षित रहेंगे।

वृश्चिक : विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेश में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर गम्भीरता रखें।

धनु : नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य व मनोरञ्जन का माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। व्यापार को लेकर नयी योजना बना सकते हैं।

मकर : अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उसे दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुम्भ : परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन : धार्मिक क्रियाओं में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीक त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।