{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 31/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 01:48 AM तक उपरांत त्रयोदशी 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:32 AM 

सूर्यास्त : 05:47 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : कृत्तिका 01:30 AM तक उपरांत रोहिणी

योग : साध्य योग 09:13 PM तक, उसके बाद शुभ योग

करण : बव 03:27 PM तक, बाद बालव 01:48 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा :  आज  09:23 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:39 PM से 01:56 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:32 AM 08:49 AM
अमृत 08:49 AM 10:06 AM
काल (काल वेला) 10:06 AM 11:22 AM
शुभ 11:22 AM 12:39 PM
रोग (वार वेला) 12:39 PM 13:56 PM
उद्बेग 13:56 PM 15:13 PM
चर 15:13 PM 16:30 PM
लाभ 16:30 PM 17:47 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:47 PM 19:30 PM
शुभ 19:30 PM 21:13 PM
अमृत 21:13 PM 22:56 PM
चर 22:56 PM 00:39 AM
रोग 00:39 AM 02:23 AM
काल 02:23 AM 04:06 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:06 AM 05:49 AM
उद्बेग 05:49 AM 07:32 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन पर आपको काफी ध्यान देना चाहिये। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी।

वृषभ : किसी बड़े कार्य को लेकर धन की समस्या हल हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिये दिन काफी शुभ है। मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना लाभकारी होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मिथुन : सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकारी प्रवृत्ति के लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। रक्तचाप और गठिया रोगियों को परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

कर्क : जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा है बस अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कई पुरानी यादें अचानक आपके सामने उभरकर आयेंगी। अनुसन्धान सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।

सिंह : आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है।

कन्या : आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखे हुये हैं, जिसे आप पूरा भी करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करें।

तुला : नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवांछित यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। विद्वान लोगों की संगति आपके लिये लाभकारी होगी।

धनु : नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना माँगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं।

कुम्भ : अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी कोई बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

मीन : आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं।