{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 02/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 06:53 PM तक उपरांत पूर्णिमा

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:32 AM 

सूर्यास्त : 05:48 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  म्रृगशीर्षा 08:04 PM तक उपरांत आद्रा

योग :  शुक्ल योग 01:06 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग

करण : गर 08:38 AM तक, बाद वणिज 06:53 PM तक, बाद विष्टि 05:11 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज  09:25 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:23 AM से 12:40 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:32 AM 08:49 AM
लाभ 08:49 AM 10:06 AM
अमृत (वार वेला) 10:06 AM 11:23 AM
काल (काल वेला) 11:23 AM 12:40 PM
शुभ 12:40 PM 13:57 PM
रोग 13:57 PM 15:14 PM
उद्बेग 15:14 PM 16:31 PM
चर 16:31 PM 17:48 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 17:48 PM 19:31 PM
काल 19:31 PM 21:14 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:14 PM 22:57 PM
उद्बेग 22:57 PM 00:40 AM
शुभ 00:40 AM 02:23 AM
अमृत 02:23 AM 04:06 AM
चर 04:06 AM 05:49 AM
रोग 05:49 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

वृषभ : रचनामत्क कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। धनाभाव के कारण जो काम रुके थे वो आज शुरू हो सकते हैं।

मिथुन : व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

कर्क : आपको जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिये। गूढ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे। समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। सन्तान के मनमर्जी व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है।

सिंह : व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें।

कन्या : आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें।

तुला : आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी विनम्र रहने वाला है। अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक : किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सबके प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

धनु : उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनोरञ्जन के लिये वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठा सकते हैं।

मकर : घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा।

कुम्भ : व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोडने की प्रवृत्ति से बचें।

मीन : आज दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे जिससे आपको बुरा लग सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्त रहना ज्यादा हितकर है। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा।