{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 08/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 07:05 AM तक उपरांत सप्तमी 

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 05:52 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्व फाल्गुनी 12:24 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग :  सौभाग्य योग 05:25 PM तक, उसके बाद शोभन योग 

करण : गर 06:43 PM तक, बाद वणिज 07:05 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज 06:39 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:00 PM से 03:18 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 07:33 AM 08:51 AM
रोग 08:51 AM 10:08 AM
उद्बेग 10:08 AM 11:25 AM
चर 11:25 AM 12:43 PM
लाभ 12:43 PM 14:00 PM
अमृत 14:00 PM 15:18 PM
काल (काल वेला) 15:18 PM 16:35 PM
शुभ (वार वेला) 16:35 PM 17:52 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:52 PM 19:35 PM
चर 19:35 PM 21:18 PM
रोग 21:18 PM 23:00 PM
काल 23:00 PM 00:43 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:43 AM 02:25 AM
उद्बेग 02:25 AM 04:08 AM
शुभ 04:08 AM 05:51 AM
अमृत 05:51 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप जीवनसाथी को मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं। शाम को पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ : आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको आज काफी परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।

मिथुन : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कर्क : दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शाम के समय अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं।

सिंह : पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

कन्या : आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

तुला : आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है।

वृश्चिक : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी मित्रता बढ़ सकती है। रुचिपूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

धनु : आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। धीमी गति से आपके कार्य बनते प्रतीत होंगे। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी, इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य आरम्भ करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।

कुम्भ : आपके प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

मीन : आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।