Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 14/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : एकादशी तिथि 05:53 PM तक उपरांत द्वादशी |
वार : बुधवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:57 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : अनुराधा 03:03 AM तक उपरांत ज्येष्ठा
योग : गण्ड योग 07:55 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
करण : बालव 05:53 PM तक, बाद कौलव 07:07 AM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य जनवरी 14, 03:04 PM तक धनु राशि, उपरांत मकर राशि में प्रवेश
राहु काल : राहु काल 12:45 PM से 02:03 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 07:33 AM | 08:51 AM |
| अमृत | 08:51 AM | 10:09 AM |
| काल (काल वेला) | 10:09 AM | 11:27 AM |
| शुभ | 11:27 AM | 12:45 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:45 PM | 14:03 PM |
| उद्बेग | 14:03 PM | 15:21 PM |
| चर | 15:21 PM | 16:39 PM |
| लाभ | 16:39 PM | 17:57 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 17:57 PM | 19:39 PM |
| शुभ | 19:39 PM | 21:21 PM |
| अमृत | 21:21 PM | 23:03 PM |
| चर | 23:03 PM | 00:45 AM |
| रोग | 00:45 AM | 02:27 AM |
| काल | 02:27 AM | 04:09 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 04:09 AM | 05:51 AM |
| उद्बेग | 05:51 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वो आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है।
वृषभ : नौकरीपेशा लोगों को वेतन की चिन्ता हो सकती है। रेस्टोरेन्ट्स से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन : आज धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर अधिक गम्भीर नहीं रहेंगे।
कर्क : आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। किन्तु इस समय आपको काम के साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में कुछ थकावट महसूस होगी। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें।
सिंह : अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन रहने की सम्भावना है। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिये।
कन्या : दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।
तुला : आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ेगा। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपका मनोबल गिराते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है।
वृश्चिक : उच्च अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यवहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। झूठ बोलना आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। इसीलिये सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिये। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।
मकर : आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूँढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी।कुम्भ : आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनन्दित महसूस करेंगे। व्यापार में नयी साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर न चूकें।