Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 18/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अमावस्या तिथि 01:21 AM तक उपरांत प्रतिपदा
वार : रविवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 06:00 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 10:14 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा
योग : हर्षण योग 09:10 PM तक, उसके बाद वज्र योग
करण : चतुष्पद 12:46 PM तक, बाद नाग 01:21 AM तक, बाद किस्तुघन
चन्द्रमा : आज 04:40 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मकर राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:42 PM से 06:00 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 07:33 AM | 08:51 AM |
| चर | 08:51 AM | 10:10 AM |
| लाभ | 10:10 AM | 11:28 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:28 AM | 12:47 PM |
| काल (काल वेला) | 12:47 PM | 14:05 PM |
| शुभ | 14:05 PM | 15:23 PM |
| रोग | 15:23 PM | 16:42 PM |
| उद्बेग | 16:42 PM | 18:00 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 18:00 PM | 19:42 PM |
| अमृत | 19:42 PM | 21:23 PM |
| चर | 21:23 PM | 23:05 PM |
| रोग | 23:05 PM | 00:46 AM |
| काल | 00:46 AM | 02:28 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:28 AM | 04:09 AM |
| उद्बेग | 04:09 AM | 05:51 AM |
| शुभ | 05:51 AM | 07:32 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यावसायिक परेशानियों का निवारण होगा। क्रोध और तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को इच्छुक स्थानान्तरण मिल सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ : आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। घर में नये अतिथियों के आने से थोड़ी असहजता की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सामंजस्य रहेगा। लम्बी यात्रा को लेकर सावधानियाँ रखें।
मिथुन : आप अत्यन्त ऊर्जावान महसूस करेंगे। सम्पत्ति निवेश के लिये समय बहुत शुभ है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके मूड में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क : आय के नये स्रोत विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। आपका मूड सुबह से बहुत ही अच्छा रहेगा। दार्शनिक चिन्तन में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ बढ़ने की सम्भावना बन रही है।
सिंह : प्रणय सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा होगी। बुरी आदतों को सुधारने का प्रयास करें। जॉब में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
कन्या : आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी का निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे। बच्चों के साथ आप बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
तुला : जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार अत्यन्त मृदु रहेगा। आपके परामर्श से लोगों के कठिन काम भी आसानी से हो जायेंगे। आप अपने लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक :आपको मित्रों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। उच्चाधिकारी भी आपकी सहायता करेंगे।
धनु : घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। साहस और धैर्य के साथ आपको काम करना चाहिये। जीवनसाथी के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करना उत्तम होगा। सन्तान के करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।
मकर : नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। अपना व्यवहार सन्तुलित रखें। मन में उदासी का भाव पनप सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा बनायें।कुम्भ : नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के मध्य परस्पर आकर्षण भाव बढ़ेगा। आपके ऊपर काम की काफी जिम्मेदारी रहेगी। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी।