{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 25/02/2026

सम्वत् : 2082 

मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : नवमी तिथि 02:41 AM तक उपरांत दशमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:09 AM 

सूर्यास्त : 06:30 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  रोहिणी 01:38 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग :  विष्कुम्भ योग 01:28 AM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण :  बालव 03:46 PM तक, बाद कौलव 02:41 AM तक, बाद तैतिल 

चन्द्रमा : 12:54 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कुंभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   12:49 PM से 02:14 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:09 AM 08:34 AM
अमृत 08:34 AM 09:59 AM
काल (काल वेला) 09:59 AM 11:24 AM
शुभ 11:24 AM 12:49 PM
रोग (वार वेला) 12:49 PM 14:14 PM
उद्बेग 14:14 PM 15:39 PM
चर 15:39 PM 17:05 PM
लाभ 17:05 PM 18:30 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:30 PM 20:04 PM
शुभ 20:04 PM 21:39 PM
अमृत 21:39 PM 23:14 PM
चर 23:14 PM 00:49 AM
रोग 00:49 AM 02:24 AM
काल 02:24 AM 03:58 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:58 AM 05:33 AM
उद्बेग 05:33 AM 07:08 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क दिखाना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। मित्रों के माध्यम से आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है।

वृषभ : अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ सकती है। आज आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आत्मचिन्तन के माध्यम से अपनी कमियों को दूर करें। बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

मिथुन : दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक हो सकती है। विचारशैली में नयापन आयेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी दिनचर्या काफी बोरियत भरी हो सकती है। आपको बड़ी जिम्मेदारियों का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा। दोपहर के बाद धीरे-धीरे आप काफी अच्छा महसूस करने लगेंगे।

कर्क : पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा से परेशानी होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को बच्चों पर न थोपें। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह : नया कार्य आज प्रारम्भ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का निवारण होगा।

कन्या : कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी डील से आपको लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। आज आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

तुला  : अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियाँ खोजने में समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक : दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुये थे, शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। नौकरीपेशा लोग जॉब के साथ किसी व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सुझाव से काम करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें।

धनु : नौकरी में परिवर्तन का विचार बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। दिन का प्रारम्भिक भाग तनावयुक्त रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे कार्यों व योगदान की उपेक्षा कर सकते हैं। किन्तु आपको इन सबसे अप्रभावित रहना होगा।

मकर : दाम्पत्य सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। विदेश यात्रा में समस्या होगी। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी दूसरे के हित प्रभावित हों। प्रेमीजन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था पर काम करेंगे। नये उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपच के कारण आपको परेशानी हो सकती है। सरकारी विभागों से लाभ होने की सम्भावना है।

मीन : आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धन लाभ होगा। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ायेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक सम्पर्क में वृद्धि होगी।