Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 27/02/2026
सम्वत् : 2082
मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : एकादशी तिथि 10:33 PM तक उपरांत द्वादशी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 07:07 AM
सूर्यास्त : 06:31 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आद्रा 10:48 AM तक उपरांत पुनर्वसु
योग : आयुष्मान योग 07:43 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग
करण : वणिज 11:32 AM तक, बाद विष्टि 10:33 PM तक, बाद बव
चन्द्रमा : 03:52 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |
सूर्य : सूर्य कुंभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:23 AM से 12:49 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 07:07 AM | 08:32 AM |
| लाभ | 08:32 AM | 09:58 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:58 AM | 11:23 AM |
| काल (काल वेला) | 11:23 AM | 12:49 PM |
| शुभ | 12:49 PM | 14:14 PM |
| रोग | 14:14 PM | 15:40 PM |
| उद्बेग | 15:40 PM | 17:05 PM |
| चर | 17:05 PM | 18:31 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 18:31 PM | 20:05 PM |
| काल | 20:05 PM | 21:40 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 21:40 PM | 23:14 PM |
| उद्बेग | 23:14 PM | 00:48 AM |
| शुभ | 00:48 AM | 02:23 AM |
| अमृत | 02:23 AM | 03:57 AM |
| चर | 03:57 AM | 05:32 AM |
| रोग | 05:32 AM | 07:06 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। लेकिन आज आपको अपने कार्यों के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति के विवादों में समझौता हो सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।
वृषभ : आज आपको अव्यावहारिक निर्णय लेने से बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
मिथुन : सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। अनावश्यक विचारों से स्वयं को बचायें।
कर्क : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर में थकावट व ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। मन में गलत प्रवृत्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
सिंह : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।
कन्या : नयी नौकरी ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा।
तुला : अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। मन चंचल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक : आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमान्टिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे।
धनु : व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। जिन्हें अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारीगण आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।कुम्भ : आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरुष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें।