{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 02/03/2026
सम्वत् : 2082 

मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 05:55 PM तक उपरांत पूर्णिमा

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 07:04 AM 

सूर्यास्त : 06:33 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : आश्लेषा 07:51 AM तक उपरांत मघा 

योग : अतिगण्ड योग 12:18 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण :  वणिज 05:56 PM तक, बाद विष्टि 05:28 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :   07:51 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कुंभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  08:30 AM से 09:56 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत    07:04 AM    08:30 AM
काल (काल वेला)    08:30 AM    09:56 AM
शुभ    09:56 AM    11:22 AM
रोग    11:22 AM    12:48 PM
उद्बेग    12:48 PM    14:15 PM
चर    14:15 PM    15:41 PM
लाभ (वार वेला)    15:41 PM    17:07 PM
अमृत    17:07 PM    18:33 PM
रात का चौघड़िया  :

चर    18:33 PM    20:07 PM
रोग    20:07 PM    21:40 PM
काल    21:40 PM    23:14 PM
लाभ (काल रात्रि)    23:14 PM    00:48 AM
उद्बेग    00:48 AM    02:22 AM
शुभ    02:22 AM    03:55 AM
अमृत    03:55 AM    05:29 AM
चर    05:29 AM    07:03 AM
* अगला दिन

राशिफल
मेष : व्यवसाय में वृद्धि के लिये अतिरिक्त धन का निवेश कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लायेंगे। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने सम्पर्क से आपको लाभ होगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ : दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरुष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।

मिथुन :सहकर्मी आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है।

कर्क : आपकी योजनायें समय पर पूर्ण होंगी। कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम-विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह : आपके विनम्र व्यवहार के कारण बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे। अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे।

कन्या : सम्पत्ति के विवादों में समझौता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो, तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
तुला  : यदि नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज ले सकते हैं। सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। कामुक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। स्वादिष्ट भोजन व लग्जरी जीवनशैली का आनन्द लेंगे।

वृश्चिक : वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। अनुभवी लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
धनु : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुण्ठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

मकर : जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को परेशानी होगी। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाना आवश्यक है। धन के लेन-देन में सावधानी रखना आवश्यक है। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।

कुम्भ : सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से बहस होने की आशंका है। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बन सकते हैं।

मीन : आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे। आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है।