Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 07/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 07:17 PM तक उपरांत पंचमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 06:59 AM
सूर्यास्त : 06:36 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 11:15 AM तक उपरांत स्वाति
योग : ध्रुव योग
करण : बालव 07:17 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कुंभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:53 AM से 11:20 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 06:59 AM | 08:26 AM |
| शुभ | 08:26 AM | 09:53 AM |
| रोग | 09:53 AM | 11:20 AM |
| उद्बेग | 11:20 AM | 12:47 PM |
| चर | 12:47 PM | 14:14 PM |
| लाभ (वार वेला) | 14:14 PM | 15:42 PM |
| अमृत | 15:42 PM | 17:09 PM |
| काल (काल वेला) | 17:09 PM | 18:36 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 18:36 PM | 20:09 PM |
| उद्बेग | 20:09 PM | 21:41 PM |
| शुभ | 21:41 PM | 23:14 PM |
| अमृत | 23:14 PM | 00:47 AM |
| चर | 00:47 AM | 02:19 AM |
| रोग | 02:19 AM | 03:52 AM |
| काल | 03:52 AM | 05:25 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 05:25 AM | 06:58 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पूर्व ही निपटा लेंगे। आपको उच्चपद सौंपा जा सकता है। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में सभी लोग आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना की वृद्धि होगी।
वृषभ : आपके मस्तिष्क में अनेक प्रकार के विचार चलते रहेंगे। इसका प्रयोग आप नये व्यवसाय के लिये भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मिथुन : आज लोगों के बीच आप लोकप्रिय रहेंगे। आज का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। प्रेमी जोड़े आज विवाह के लिये परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
कर्क : आज आप कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनायेंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें।
कन्या : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। फाइनेन्स से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। लोन सम्बन्धी मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। कब्ज के रोगियों को आज परेशानी होगी। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं।
तुला : कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आज परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पाने में सफल रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है।
वृश्चिक : समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे। विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु : आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनायी हुयी योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नये कार्य की योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।कुम्भ : आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दाम्पत्य जीवन का असन्तोष भी आप सम्वाद के बल पर दूर कर सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आपको दूसरों की सहायता करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे।