{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 08/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 09:11 PM तक उपरांत षष्ठी 

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:58 AM 

सूर्यास्त : 06:37 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  स्वाति 01:31 PM तक उपरांत विशाखा 

योग : ध्रुव योग 07:03 AM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण : कौलव 08:11 AM तक, बाद तैतिल 09:11 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कुंभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 05:09 PM से 06:37 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:58 AM 08:25 AM
चर 08:25 AM 09:52 AM
लाभ 09:52 AM 11:20 AM
अमृत (वार वेला) 11:20 AM 12:47 PM
काल (काल वेला) 12:47 PM 14:14 PM
शुभ 14:14 PM 15:42 PM
रोग 15:42 PM 17:09 PM
उद्बेग 17:09 PM 18:37 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:37 PM 20:09 PM
अमृत 20:09 PM 21:41 PM
चर 21:41 PM 23:14 PM
रोग 23:14 PM 00:46 AM
काल 00:46 AM 02:19 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:19 AM 03:51 AM
उद्बेग 03:51 AM 05:24 AM
शुभ 05:24 AM 06:56 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  व्यवसाय में नये समझौते और अनुबन्धों को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। होटल व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। लम्बे समय के बाद आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ : राजनीति से जुड़े मामलों में आप रुचि ले सकते हैं। अचानक गर्मी के कारण खुजली और एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर मन कुछ शंकित रहेगा। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाये रखें। रिटेल व्यवसायियों के लिये दिन शुभ है।

मिथुन : दोपहर के बाद आपके काम अचानक से बनते हुये प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने वाला है। मित्रों के साथ निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। बच्चों की गलत आदतों से शर्मिन्दा होना पड़ सकता है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी।

कर्क : नये काम में कुछ बाधायें लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों की सहायता करके आपके मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें।

सिंह : आपको रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदोन्नति के लिये प्रयास करने हेतु उत्तम समय है। बच्चों को करियर के लिये परामर्श दे सकते हैं। पर्यटन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। घर में बिन बुलाये मेहमान आ सकते हैं।

कन्या : दिनचर्या प्रारम्भ करने से पहले माता-पिता का आशीवार्द अवश्य लें। निजी सम्बन्धों में कटुता बढ़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू सामान खरीद सकते हैं। धन खर्च करने में कंजूसी न करें, अन्यथा उपहास झेलना पड़ेगा।

तुला  : परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में आ रही बाधा दूर होगी। बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृश्चिक : व्यावसायिक योजनाओं में थोड़ा धीमापन हो सकता है। चुनौतियों का सामना डटकर करें। जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज काम वासनाओं पर नियन्त्रण रखें। जल्दबाजी में किये गये कार्य बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। देवी-उपासना करने से मन शान्त होगा।

धनु : आपके सम्पर्क दायरे में बढ़ोत्तरी होगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्य आपका मनोबल बढ़ायेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर : आपको उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

कुम्भ : दोस्तों के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों को अहंकार और ईर्ष्या की भेंट न चढ़ने दें। विद्यार्थी नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। समय पर कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन : व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों से परेशान रहेंगे। कब्ज और बवासीर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहेंगे। यदि आप आज कोई गलती करते हैं, तो उसके परिणाम भविष्य में बहुत खराब हो सकते हैं। अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें।