Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 13/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:52 AM
सूर्यास्त : 06:39 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 03:03 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा
योग : व्यातीपात योग 10:31 AM तक, उसके बाद वरीयान योग
करण : वणिज 07:24 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कुंभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:17 AM से 12:46 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 06:52 AM | 08:20 AM |
| लाभ | 08:20 AM | 09:49 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:49 AM | 11:17 AM |
| काल (काल वेला) | 11:17 AM | 12:46 PM |
| शुभ | 12:46 PM | 14:14 PM |
| रोग | 14:14 PM | 15:42 PM |
| उद्बेग | 15:42 PM | 17:11 PM |
| चर | 17:11 PM | 18:39 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 18:39 PM | 20:11 PM |
| काल | 20:11 PM | 21:42 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 21:42 PM | 23:14 PM |
| उद्बेग | 23:14 PM | 00:45 AM |
| शुभ | 00:45 AM | 02:17 AM |
| अमृत | 02:17 AM | 03:48 AM |
| चर | 03:48 AM | 05:19 AM |
| रोग | 05:19 AM | 06:51 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : यदि आप कुछ उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से आपको बचना चाहिये। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमीजन के साथ समय बितायेंगे।
वृषभ : कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिये। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। नये कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में समृद्धि का वातावरण रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क : अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।
सिंह : सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सन्तान के व्यवहार से आपको अपमानित होना पड़ सकता है। किसी बनते हुये काम के बिगड़ने की सम्भावना है। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। त्वचा में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या : कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अहंकार के कारण मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरता प्रतीत नहीं हो रहा है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।
तुला :अपनी विचारधारा का प्रभाव लोगों पर छोड़ पायेंगे। व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों को उपहार दे सकते हैं। आप अपना लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी आज काफी रोमान्टिक मूड में हो सकते हैं।
वृश्चिक : घर में आपका मन नहीं लगेगा। लोग अपनी गलतियों का आरोप भी आपके ऊपर थोपने का प्रयास कर सकते हैं। समाज में आपकी विशेषताओं पर चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। विवादों में घिरने के बजाय उनसे जितनी हो सके उतनी दूरी बनाकर रखें।
धनु : कारोबार में विस्तार के लिये नये तरीकों का प्रयोग करना हितकर होगा। लेकिन अधिकतर कार्य आपको अपने ही दम पर और बिना किसी समर्थन के करने पड़ेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण आप पुराने ऋणों से मुक्त हो सकते हैं। आप अपने विषय में लोगों के विचारों को जानने के लिये उत्सुक रहेंगे। कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है।
मकर : नौकरीपेशा लोगों को नयी जॉब के अवसर मिल सकते हैं। नींद न आने के कारण सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है। व्यापारियों को नयी डील करने से पहले थोड़ी सावधानी और जाँच-परख कर लेनी चाहिये। अपनी क्षमताओं का सही तरह से मूल्यांकन करें। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा।कुम्भ : सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। मित्र आपकी परेशानियों को समझेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप काफी समय बितायेंगे। रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करें।