{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 16/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :   द्वादशी तिथि 09:41 AM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:49 AM 

सूर्यास्त : 06:41 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   धनिष्ठा 06:22 AM तक उपरांत शतभिषा

योग : शिव योग 09:36 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग

करण :    तैतिल 09:41 AM तक, बाद गर 09:37 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : 06:14 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल    08:18 AM से 09:47 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:49 AM 08:18 AM
काल (काल वेला) 08:18 AM 09:47 AM
शुभ 09:47 AM 11:16 AM
रोग 11:16 AM 12:45 PM
उद्बेग 12:45 PM 14:14 PM
चर 14:14 PM 15:43 PM
लाभ (वार वेला) 15:43 PM 17:12 PM
अमृत 17:12 PM 18:41 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:41 PM 20:12 PM
रोग 20:12 PM 21:43 PM
काल 21:43 PM 23:13 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:13 PM 00:44 AM
उद्बेग 00:44 AM 02:15 AM
शुभ 02:15 AM 03:46 AM
अमृत 03:46 AM 05:17 AM
चर 05:17 AM 06:47 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। करियर को लेकर समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अपने काम में लगातार सुधार करते रहें। स्वरोजगार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अपनी रुचि के अनुसार ही काम करें तो अच्छा रहेगा। आपके मन में अच्छे और सात्त्विक विचार उत्पन्न होंगे। प्रेम-प्रसंग को पर्याप्त समय देंगे।

मिथुन : आपको बड़े भाई-बहनों की चिन्ता हो सकती है। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। बनते कार्यों में विघ्न आने की सम्भावना है।

कर्क : यदि नये निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल अभी रुक जायें। करियर को लेकर मन विचलित रहेगा। छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। मन में सन्देह की भावना न आने दें। परिजनों की चिन्ता हो सकती है। खर्चों को लेकर अत्यन्त चिन्तित रहेंगे।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य आज कर सकते हैं। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनायेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह का आपको करियर में लाभ मिलेगा।

कन्या : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शान्तिपूर्ण तरीके से आपके काम होंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखे। गृह कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। स्वच्छता का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिये।

तुला  :करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आक्रोशित होने के बजाय धैर्यपूर्वक निर्णय लेना आपके हित में होगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक : आज घर का वातावरण बड़ा ही आनन्ददायक रहने वाला है। दोपहर के बाद का समय अत्यन्त शुभ रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों को विशेष समय देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी।

धनु : सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। भविष्य के विषय में आपको थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा। परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख की कमी हो सकती है। हालाँकि मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मकर : किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। अपने खान-पान को स्वस्थ रखें। अपना व्यवहार संयमित रखें। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ : सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। मित्रों के साथ हँसी-मजाक में समय बितायेंगे। इसका लाभ आपको ऊर्जा में वृद्धि के रूप में मिलेगा। दोपहर के बाद किसी समस्या का समाधान हो जायेगा। घर की आन्तरिक सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें।

मीन : कारोबार में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। अति आवश्यक कार्य दूसरे प्रहर से पहले कर लें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अति आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षमता में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें।