{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 
दिनांक : 25/03/2026
सम्वत् : 2082 
मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : आज सप्तमी तिथि 01:50 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:40 AM 
सूर्यास्त : 06:45 PM 
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण 
नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 05:33 PM तक उपरांत आद्रा
योग : सौभाग्य योग 03:09 AM तक, उसके बाद शोभन योग
करण : वणिज 01:50 PM तक, बाद विष्टि 12:47 AM तक, बाद बव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा
राहु काल : आज राहु काल का समय 12:32 PM - 02:03 PM है
दिन का चौघड़िया 
लाभ          06:42           08:12
अमृत        08:12           09:43
काल( काल वेला)  09:43         11:13
शुभ        11:13           12:44
रोग           12:44           14:15
उद्वेग         14:15           15:45
चार            15:45           17:16
लाभ            17:16           18:46
रात का चौघड़िया 
उद्वेग         18:46         20:16
शुभ         20:16         21:45
अमृत          21:45        23:14
चार            23:14         00:44 *
रोग              00:44        02:13 *
काल             02:13        03:42 *
लाभ (काल रात्रि)  03:42      05:11 *
उद्वेग         05:11         06:41 *
* अगला दिन
राशिफल :-
मेष - आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी ǀ इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे ǀ आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ
वृषभ - लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें ǀ
मिथुन - यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ
कर्क - आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ
सिंह - अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें ǀ निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं ǀ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें ǀअगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है ǀ
कन्या - आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
तुला - आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें ǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों ǀ
वृश्चिक - आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ
धनु - आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें
मकर - आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें ǀ
कुंभ - स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है ǀ आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा ǀआप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है ǀ इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें
मीन - आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे ǀ