{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 27/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 10:07 AM तक उपरांत दशमी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:36 AM 

सूर्यास्त : 06:47 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : पुनर्वसु 03:24 PM तक उपरांत पुष्य 

योग :  अतिगण्ड योग 10:09 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण :   कौलव 10:07 AM तक, बाद तैतिल 09:24 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :   09:35 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:10 AM से 12:42 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:36 AM 08:08 AM
लाभ 08:08 AM 09:39 AM
अमृत (वार वेला) 09:39 AM 11:10 AM
काल (काल वेला) 11:10 AM 12:42 PM
शुभ 12:42 PM 14:13 PM
रोग 14:13 PM 15:44 PM
उद्बेग 15:44 PM 17:16 PM
चर 17:16 PM 18:47 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:47 PM 20:16 PM
काल 20:16 PM 21:44 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:44 PM 23:13 PM
उद्बेग 23:13 PM 00:41 AM
शुभ 00:41 AM 02:10 AM
अमृत 02:10 AM 03:38 AM
चर 03:38 AM 05:07 AM
रोग 05:07 AM 06:35 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। आपको अधिक भावुक होने से बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। निराशाजनक विचारों से दूर रहें।

वृषभ :आपके सामाजिक सम्बन्ध मधुर होंगे। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। विदेश जाने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं।

मिथुन : आज अपना अधिकाधिक समय खानपान में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तायुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें। धन की कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क : आज सब कुछ अच्छा ही रहेगा। ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से अपने काम की योजना बना सकते हैं। परिवार को खुश रखने के लिये महँगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोच-विचार कर काम करना उचित होगा। आँखों की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह : अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सामंजस्य बिठाना परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन आप इसे कर पायेंगे। अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। लोग आपकी परेशानियों को महत्वहीन कर सकते हैं। विदेश यात्रा से बचने का प्रयास करें।

कन्या : आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। सन्तान का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। व्यापार को लेकर परेशानियाँ हल हो जायेंगी। आपका व्यवहार सबके प्रति काफी अच्छा रहेगा। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

तुला  :कार्यक्षेत्र में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। कारोबार में कुछ अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने पद की चिन्ता रहेगी। अपने स्वार्थ के लिये किसी की अवमानना न करें।

वृश्चिक : उच्च अधिकारी आपके निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिये हितकर नहीं है। शाम को सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं।

धनु : अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोध कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं।

मकर : वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। लोग आपसे राय लेना पसन्द करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। संगीत से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में नये साझेदार जुड़ सकते हैं।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। अटके हुये कार्यों को प्रारम्भ करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। उच्च अधिकारी आपको कोई बड़ा कम सौंप सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

मीन : दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। शीघ्र सफलता प्राप्त करने के लिये जल्दबाजी करने से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे।