{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 01/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  चतुर्दशी तिथि 07:06 AM तक उपरांत पूर्णिमा

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:31 AM 

सूर्यास्त : 06:50 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तर फाल्गुनी 04:17 PM तक उपरांत हस्त

योग : वृद्धि योग 02:50 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : वणिज 07:06 AM तक, बाद विष्टि 07:21 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा : चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:40 PM से 02:13 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:31 AM 08:03 AM
अमृत 08:03 AM 09:35 AM
काल (काल वेला) 09:35 AM 11:08 AM
शुभ 11:08 AM 12:40 PM
रोग (वार वेला) 12:40 PM 14:13 PM
उद्बेग 14:13 PM 15:45 PM
चर 15:45 PM 17:17 PM
लाभ 17:17 PM 18:50 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:50 PM 20:17 PM
शुभ 20:17 PM 21:45 PM
अमृत 21:45 PM 23:12 PM
चर 23:12 PM 00:40 AM
रोग 00:40 AM 02:07 AM
काल 02:07 AM 03:35 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:35 AM 05:02 AM
उद्बेग 05:02 AM 06:29 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में इच्छित लाभ मिलेगा। परिवार में संकोच के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता लगी रहेगी।

वृषभ : राजनीतिक लोगों को बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। परिवार के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरञ्जक गतिविधि में भाग लेंगे। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं।

मिथुन : आपके आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ सकता है। अजनबियों की बातों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी के अभाव के कारण आपके सम्बन्ध कमजोर पड़ सकते हैं। बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाना बेहतर होगा। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें।

कर्क : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को प्रारम्भ करने के लिये दिन हितकारी है। आपको परिश्रम का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा होने के योग प्रबल हैं।

सिंह : अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। धन उधार देने से बचें क्योंकि उलझने की पर्याप्त सम्भावना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुने बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है।

कन्या : दाम्पत्य सम्बन्धों में सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार करने के लिये दिन उत्तम है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

तुला  :जीवनसाथी की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन की स्थिति उत्तम नहीं रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्यों की ओर मन न लगायें।

वृश्चिक : आपकी आय में वृद्धि होगी। घर में पूजा-पाठ का वातावरण रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अत्यन्त अनुकूल है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की सहायता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु : आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लम्बे समय से रुके कार्यों के पूर्ण होने से मन में आनन्द का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें।

मकर : जीवनसाथी को आपके ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। किसी रिश्तेदार के यहाँ घूमने जा सकते हैं। अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। कार्यक्षेत्र की जटिलता समाप्त होगी। बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों के दर्शन का लाभ मिल सकता है।

कुम्भ : आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें। आपको कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार के कारण रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है। मित्रजनों से सारी बातें साझा न करें।

मीन : आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे। युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। घर के लिये आज आप शॉपिंग कर सकते हैं।