{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 07/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 04:34 PM तक उपरांत षष्ठी

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 06:24 AM 

सूर्यास्त : 06:53 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  ज्येष्ठा 05:53 AM तक उपरांत मूल

योग : व्यातीपात योग 04:16 PM तक, उसके बाद वरीयान योग

करण : तैतिल 04:35 PM तक, बाद गर 05:48 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : 05:53 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा |

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 03:46 PM से 05:19 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 06:24 AM 07:58 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:58 AM 09:31 AM
चर 09:31 AM 11:05 AM
लाभ 11:05 AM 12:38 PM
अमृत 12:38 PM 14:12 PM
काल (काल वेला) 14:12 PM 15:46 PM
शुभ 15:46 PM 17:19 PM
रोग 17:19 PM 18:53 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 18:53 PM 20:19 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:19 PM 21:45 PM
उद्बेग 21:45 PM 23:12 PM
शुभ 23:12 PM 00:38 AM
अमृत 00:38 AM 02:04 AM
चर 02:04 AM 03:30 AM
रोग 03:30 AM 04:57 AM
काल 04:57 AM 06:23 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : करियर में आपको कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय का आनन्द उठायेंगे। माता-पिता आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। कुछ तीखे और मीठे अनुभव एक साथ होंगे। छुट्टियाँ मनाने के लिये कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ : जीवनसाथी के साथ उत्सव का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आपकी योग्यता के आधार पर बहुत से उलझे हुये काम हो जायेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

मिथुन : आज आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। पहले किये गये श्रम का आज लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा होगी।

कर्क : आज दूसरों से अधिक अपेक्षा रखना आपके लिये नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिये। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। मन की चपलता पर नियन्त्रण रखें।

सिंह : युवाओं को करियर सम्बन्धी शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर से दूर नौकरी करने वाले लोग छुट्टी ले सकते हैं। रुके हुये काम होने से मन शान्त रहेगा। लोग आपकी बातों को अत्यधिक महत्व देंगे। दोस्तों के साथ छुट्टी का आनन्द लेंगे।

कन्या : आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। किसी अधिकारी के सहयोग से आपके काम हो सकते हैं। महिला जातक आज घर पर अच्छा समय बितायेंगी। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझकर निर्णय लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी सामाजिक आन्दोलनों से जुड़ सकते हैं।

तुला  :घर में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। आपका धन अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है। विवादित मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये। छात्र अपने करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमीजन के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा करेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपको काफी अहमियत दी जायेगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। गूढ़ विद्याओं को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को परिवार में स्वीकृति मिल सकती है।

धनु : आज का दिन कमजोर रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। नजदीकी लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन व्यथित होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मन में उमंग-उत्साह बढ़ेगा।

मकर : व्यापार में बड़ी उपलब्धियाँ मिलने की सम्भावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यधिक सुखद रहने वाला है। आज घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपके कार्यों की सभी लोग प्रशंसा करेंगे।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप सुकून और आनन्द की अनुभूति करेंगे। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं।

मीन : कारोबार में मनोवान्छित परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। सरकारी कार्यों में बाधायें आ सकती हैं। काल्पनिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी अवमानना करते हैं। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।