Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 08/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 07:01 PM तक उपरांत सप्तमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:23 AM
सूर्यास्त : 06:53 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : मूल
योग : वरीयान योग 05:10 PM तक, उसके बाद परिघ योग
करण : वणिज 07:02 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मीन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:38 PM से 02:12 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 06:23 AM | 07:57 AM |
| अमृत | 07:57 AM | 09:30 AM |
| काल (काल वेला) | 09:30 AM | 11:04 AM |
| शुभ | 11:04 AM | 12:38 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:38 PM | 14:12 PM |
| उद्बेग | 14:12 PM | 15:46 PM |
| चर | 15:46 PM | 17:20 PM |
| लाभ | 17:20 PM | 18:53 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 18:53 PM | 20:19 PM |
| शुभ | 20:19 PM | 21:46 PM |
| अमृत | 21:46 PM | 23:12 PM |
| चर | 23:12 PM | 00:38 AM |
| रोग | 00:38 AM | 02:04 AM |
| काल | 02:04 AM | 03:30 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:30 AM | 04:56 AM |
| उद्बेग | 04:56 AM | 06:22 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। सभी काम बनते हुये प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न रखें। दूसरे कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। दोस्तों के साथ व्यापारिक मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृषभ : आज पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी। इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। अधिक सोच-विचार के बजाय अपने काम से काम रखना अति उत्तम होगा। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी भी आर्थिक गारण्टी न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनेक आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
कर्क : आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिये।
सिंह : आज आप अपने घर में रहना पसन्द करेंगे। प्रेमीजन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें।
कन्या : आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वो आपको आज काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि की अनुभूति होगी।
तुला :आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लेना हितकर होगा। आज आपको बड़े एवं प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है।
धनु : दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा एवं उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा।
मकर : आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिनों के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।कुम्भ : कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी।