{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 13/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  एकादशी तिथि 01:08 AM तक उपरांत द्वादशी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:18 AM 

सूर्यास्त : 06:56 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  धनिष्ठा 04:03 PM तक उपरांत शतभिषा

योग :  शुभ योग 05:16 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग 

करण :   बव 01:19 PM तक, बाद बालव 01:09 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  05:21 PM से 06:55 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:18 AM 07:52 AM
काल (काल वेला) 07:52 AM 09:27 AM
शुभ 09:27 AM 11:02 AM
रोग 11:02 AM 12:37 PM
उद्बेग 12:37 PM 14:12 PM
चर 14:12 PM 15:46 PM
लाभ (वार वेला) 15:46 PM 17:21 PM
अमृत 17:21 PM 18:56 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:56 PM 20:21 PM
रोग 20:21 PM 21:46 PM
काल 21:46 PM 23:11 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:11 PM 00:36 AM
उद्बेग 00:36 AM 02:01 AM
शुभ 02:01 AM 03:26 AM
अमृत 03:26 AM 04:51 AM
चर 04:51 AM 06:16 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। अधूरे कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। नयी कार्य योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति के मामले हल हो सकते हैं। अज्ञात भय दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ : राजनीतिक लोग कोई बड़ा कूटनीतिक निर्णय ले सकते हैं। अपनी बात एकदम खुले तौर पर कहने के बजाय सावधानीपूर्वक कहें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों की सहायता से रुके कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। पुराने सम्बन्ध नये रूप में सामने आयेंगे।

मिथुन : समाज में आपकी प्रशंसा होगी। धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। जॉब में आपके अनुकूल काम मिलेगा। लम्बी यात्रा थकाऊ हो सकती है। गूढ़ विषयों के अनुसंधान में सफलता मिलेगी।

कर्क : पारिवारिक वातावरण शान्त रहेगा। आप कुछ अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनुशासन का ध्यान रखें। अपनी गलतियों को सुधारें व उन्हें न दोहराने का संकल्प लें। स्वजन आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।

सिंह : व्यवसाय में स्थिरता होने के कारण सन्तुष्ट रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन भी कर सकते हैं। जॉब में आपका मनोबल बढ़ेगा। बच्चों और जीवनसाथी को समय अवश्य दें। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आसपास का वातावरण भी हँसी मजाक एवं मनोरञ्जन से भरपूर रहेगा।

कन्या : सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। मन में कई सारी योजनायें चलती रहेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप आज स्वयं के लिये समय निकालेंगे। आप फिटनेस को लेकर अत्यधिक जागरूक रहेंगे। आज सेहत भी अच्छी रहेगी। पैतृक कारोबार में थोड़ी उलझन हो सकती है।

तुला  : वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। अपनी बातों को मनवाने के लिये अधिक जोर न दें। यदि कोई आपकी बात काटता है, तो उस पर कुपित न हों। विद्यार्थी अपने किसी विषय को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सम्मान करें। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप थोड़े दिशाहीन हो सकते हैं। लेकिन फिर भी आपके काम में प्रगति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होगी। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

धनु : नये मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। निजी रिश्तों को लेकर भावुक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। पुराने अनुभवों का लाभ मिल सकता है।

मकर : स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधायें आने की आशंका है। जीवनसाथी का अनादर न करें। विरोधियों से सावधान रहें। धन की आमदनी के नये मार्ग खुल सकते हैं। दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है।

कुम्भ : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। अधूरे कार्यों को समेटने में लगे रहेंगे। शुभकार्यों पर धन खर्च हो सकता है। आप लोगों की सहायता को लेकर तत्पर रहेंगे। नये मित्र बन सकते हैं।

मीन : दिनचर्या थोड़ी असन्तुलित रहेगी। दिखावे पर धन खर्च हो सकता है। गलत संगत के कारण आपको हानि हो सकती है। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ में अपना समय बर्बाद न करें। पुरानी नकारात्मक बातें स्मरण में आ सकती हैं।