Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 26/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 06:07 PM तक उपरांत एकादशी
वार : रविवार
सूर्योदय : 06:05 AM
सूर्यास्त : 07:03 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : मघा 08:27 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
योग : वृद्धि योग 10:27 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
करण : तैतिल 06:14 AM तक, बाद गर 06:07 PM तक, बाद वणिज
चन्द्रमा : चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मेष राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:26 PM से 07:03 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 06:05 AM | 07:42 AM |
| चर | 07:42 AM | 09:19 AM |
| लाभ | 09:19 AM | 10:57 AM |
| अमृत (वार वेला) | 10:57 AM | 12:34 PM |
| काल (काल वेला) | 12:34 PM | 14:11 PM |
| शुभ | 14:11 PM | 15:49 PM |
| रोग | 15:49 PM | 17:26 PM |
| उद्बेग | 17:26 PM | 19:03 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 19:03 PM | 20:26 PM |
| अमृत | 20:26 PM | 21:48 PM |
| चर | 21:48 PM | 23:11 PM |
| रोग | 23:11 PM | 00:34 AM |
| काल | 00:34 AM | 01:56 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 01:56 AM | 03:19 AM |
| उद्बेग | 03:19 AM | 04:41 AM |
| शुभ | 04:41 AM | 06:04 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : विद्यार्थियों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ : अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। भरोसेमन्द लोगों से ही आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसीलिये किसी पर अधिक विश्वास न करें। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे।
मिथुन : युवाओं को करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को यश मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें एवं दूसरों से अधिक सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं।
कर्क : विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।
सिंह : व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।
कन्या : अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। योग और प्राणायाम से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला :आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुये कार्यों को पूर्ण करने का तनाव रहेगा। मेडिकल कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। रियल एस्टेट के माध्यम से आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक : आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। बहुप्रतीक्षित कार्यों की शुरुआत हो सकती है। आज वेबसीरीज और सिनेमा को लेकर काफी परेशानी हो सकती है।
धनु : आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिना माँगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को अत्यधिक महत्त्व देंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे।
मकर : अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। अधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस हो सकती है। गर्मी से बचकर रहें और जल का सेवन भरपूर मात्रा में करें। दूसरों पर अधिक दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।कुम्भ : कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा।