{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 27/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :   एकादशी तिथि 06:16 PM तक उपरांत द्वादशी 

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:04 AM 

सूर्यास्त : 07:04 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्व फाल्गुनी 09:18 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग :   ध्रुव योग 09:35 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण :   वणिज 06:08 AM तक, बाद विष्टि 06:16 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा : 03:35 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:41 AM से 09:19 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:04 AM 07:41 AM
काल (काल वेला) 07:41 AM 09:19 AM
शुभ 09:19 AM 10:56 AM
रोग 10:56 AM 12:34 PM
उद्बेग 12:34 PM 14:11 PM
चर 14:11 PM 15:49 PM
लाभ (वार वेला) 15:49 PM 17:26 PM
अमृत 17:26 PM 19:04 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:04 PM 20:26 PM
रोग 20:26 PM 21:49 PM
काल 21:49 PM 23:11 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:11 PM 00:33 AM
उद्बेग 00:33 AM 01:56 AM
शुभ 01:56 AM 03:18 AM
अमृत 03:18 AM 04:41 AM
चर 04:41 AM 06:03 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। छोटे बच्चों को मौसमी बीमारियाँ घेर सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रकल्पों को पूरा करने में कठिनाई होगी। क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखना चाहिये। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। विवाह तय करने को लेकर जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में भी आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिये। भविष्य के निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

मिथुन : आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को आपके घर में अतिथि आ सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

कर्क : कमीशन सम्बन्धी कार्यों से लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से आज काफी दिनों बाद फोन पर बात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा।

सिंह : नयी योजनाओं के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्त्वपूर्ण हो सकती है। विद्वान लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या : आज आपका मन कुछ कारणों से अशान्त रहेगा। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पायेंगे। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। नशे और अनैतिक कार्यों की ओर आप आकर्षित हो सकते हैं।

तुला  :दाम्पत्य जीवन में आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिये काफी अच्छा दिन है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर योजनाओं पर कार्य आरम्भ कर सकते हैं। चतुरायी से आप परेशानियों का समाधान ढूँढ लेंगे। जॉब और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक : अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। अपनी महत्त्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखें। अपनी कार्यशैली में आप परिवर्तन ला सकते हैं। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। युवा जातक अपने प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

धनु : अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आवारा जानवरों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन को समय अवश्य दें। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पहले बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है।

मकर : कार्यक्षेत्र में लोग आपको पर्याप्त महत्त्व नहीं देंगे। अच्छे साहित्य का अध्ययन करें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर बनाकर रखें। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से सम्पर्क करने में देरी न करें।

कुम्भ : नये कार्यों को आप सीख सकते हैं। व्यवसाय में परिवर्तन करने का विचार बनायेंगे। आज आप दूसरों की सहायता अवश्य करेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर आरोप लग सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन : विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श में समय बीतेगा। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिये दिन अच्छा है।