{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :   त्रयोदशी तिथि 07:51 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:02 AM 

सूर्यास्त : 07:05 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  हस्त 12:16 AM तक उपरांत चित्रा 

योग :   हर्षण योग 08:51 PM तक, उसके बाद वज्र योग

करण :  कौलव 07:19 AM तक, बाद तैतिल 07:52 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा : चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:34 PM से 02:11 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:02 AM 07:40 AM
अमृत 07:40 AM 09:18 AM
काल (काल वेला) 09:18 AM 10:56 AM
शुभ 10:56 AM 12:34 PM
रोग (वार वेला) 12:34 PM 14:11 PM
उद्बेग 14:11 PM 15:49 PM
चर 15:49 PM 17:27 PM
लाभ 17:27 PM 19:05 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:05 PM 20:27 PM
शुभ 20:27 PM 21:49 PM
अमृत 21:49 PM 23:11 PM
चर 23:11 PM 00:33 AM
रोग 00:33 AM 01:55 AM
काल 01:55 AM 03:17 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:17 AM 04:39 AM
उद्बेग 04:39 AM 06:01 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। मन में नये रचनात्मक विचार आयेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें। आप कम समय में बहुत से काम निपटा लेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आप स्वयं के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ : बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी मामले में आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तिगत उलझनें आपके जीवन में बढ़ सकती हैं। गेम्स के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में न उलझें।

मिथुन : आज आप किसी व्यापारिक सौदे को लेकर परेशान हो सकते हैं। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय ही रहने दें। लोग आपके द्वारा कही गयी बात का बुरा मान सकते हैं। इसीलिये सोच-समझकर ही टिप्पणी करें।

कर्क : आज दिन परिजनों के साथ बितायेंगे। पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में अचानक बिक्री बढ़ सकती है।

सिंह : अनावश्यक कार्यों में धन का अपव्यय होगा। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। आपको अभी अधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिये। किसी को भी आज धन उधार न दें। पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है।

कन्या : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यन्त शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। प्रेमीजन आपको उपहार दे सकता है। विवाह को लेकर भी चर्चा होने की सम्भावना है। लेन-देन से जुड़े मामलों की उलझनो का निवारण होगा।

तुला  : व्यापार में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। अपने शुभचिन्तकों से बहस न करें। लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं, तो पूरी सावधानी अवश्य बरतें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की सम्भावना है।

वृश्चिक : प्रियजनों के साथ आप किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधाभासी मामले आपके सामने आयेंगे। विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनन्द उठायेंगे। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। वित्तीय मामलों में आपको लाभ मिलेगा।

धनु : अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कार्यप्रणाली से आपके सहकर्मी प्रेरणा लेंगे। लोग आपको सम्मान देंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में पहले किये गये निर्णयों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आपका मन आध्यात्मिक विचारों की ओर भी आकर्षित हो सकता है।

मकर : व्यावसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। अपने बजट से अधिक धन खर्च न करें। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन में अजीबोगरीब विचार आ सकते हैं। पूर्व में किसी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ : आज मन में संशय की स्थिति रहेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें। सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या उभर सकती है। छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने से आपकी कार्यक्षमता खराब हो सकती है। लोगों के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

मीन : अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बड़ी बिजनेस डील कर सकते हैं। अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें। करियर में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।