{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 08/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  षष्ठी तिथि 12:21 PM तक उपरांत सप्तमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 05:56 AM 

सूर्यास्त : 07:10 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तराषाढ़ा 09:19 PM तक उपरांत श्रवण

योग :  शुभ योग 02:29 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : वणिज 12:22 PM तक, बाद विष्टि 01:16 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 10:53 AM से 12:33 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 05:55 AM 07:35 AM
लाभ 07:35 AM 09:14 AM
अमृत (वार वेला) 09:14 AM 10:53 AM
काल (काल वेला) 10:53 AM 12:33 PM
शुभ 12:33 PM 14:12 PM
रोग 14:12 PM 15:51 PM
उद्बेग 15:51 PM 17:31 PM
चर 17:31 PM 19:10 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:10 PM 20:31 PM
काल 20:31 PM 21:51 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:51 PM 23:12 PM
उद्बेग 23:12 PM 00:32 AM
शुभ 00:32 AM 01:53 AM
अमृत 01:53 AM 03:13 AM
चर 03:13 AM 04:34 AM
रोग 04:34 AM 05:55 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपको घर में भी कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आज आपको किसी भी मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिये। दूसरों के अटके हुये मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। अनुसन्धान से जुड़े कार्यों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है।

वृषभ : आज आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता रहेगी। लोगों की सलाह और बातों से अधिक प्रभावित न हों। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा।

मिथुन : आज आपका मन भी अत्यधिक अशान्त रहेगा। नये कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है। योग और सन्तुलित जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें। आपको व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने पर लेंगे।

कर्क : परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रेमीजन आपके लिये आज अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिन्ता दूर होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नया व्यवसाय आरम्भ करने का विचार बना सकते हैं।

सिंह : आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं।

कन्या : किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे। महत्त्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर आपसे नये लोग जुड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिजनों से कुछ बहस करनी पड़ सकती है।

तुला  : कार्यक्षेत्र में नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता आपको मिलती रहेगी। व्यापारियों के लिये आज का दिन विशेष नहीं है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनाई हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक : व्यवसाय में अपनी सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी के इन्टरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। भाई-बहन आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे।

धनु : दाम्पत्य सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। उधार लिये हुये धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वरना आप स्वयं परेशान हो जायेंगे।

मकर : आज आपकी अहमियत को लोग समझेंगे। नये कार्यों को आरम्भ करने में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस में आपके ऊपर से काम का दबाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में झगड़ा हो सकता है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें, अन्यथा अर्थदण्ड का सामना करना पड़ सकता है। आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा। सेहत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको धन उधार देने से बचना चाहिये।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी बातों से लोगों को सहमत करने में सफल रहेंगे। रियल एस्टेट कारोबारियों का रुका हुआ धन आज एकसाथ प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी।