Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 09/05/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 02:03 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 05:56 AM
सूर्यास्त : 07:10 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 11:24 PM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : शुक्ल योग 02:35 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग
करण : बव 02:03 PM तक, बाद बालव 02:40 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मेष राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:14 AM से 10:53 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 05:55 AM | 07:34 AM |
| शुभ | 07:34 AM | 09:14 AM |
| रोग | 09:14 AM | 10:53 AM |
| उद्बेग | 10:53 AM | 12:33 PM |
| चर | 12:33 PM | 14:12 PM |
| लाभ (वार वेला) | 14:12 PM | 15:52 PM |
| अमृत | 15:52 PM | 17:31 PM |
| काल (काल वेला) | 17:31 PM | 19:11 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 19:11 PM | 20:31 PM |
| उद्बेग | 20:31 PM | 21:52 PM |
| शुभ | 21:52 PM | 23:12 PM |
| अमृत | 23:12 PM | 00:32 AM |
| चर | 00:32 AM | 01:53 AM |
| रोग | 01:53 AM | 03:13 AM |
| काल | 03:13 AM | 04:34 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 04:34 AM | 05:54 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दें।
वृषभ : आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें।
मिथुन : अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने एवं कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क :
कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय आरम्भ करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह : किसी सार्वजनिक बैठक में आपको विशेष महत्व मिलेगा। उधार लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।
कन्या : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
तुला : कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक : जीवनशैली में नयापन आयेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों में लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
धनु : स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। झूठ बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी।
मकर : किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें।कुम्भ : कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय, उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।