{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 11/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 03:24 PM तक उपरांत दशमी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 05:54 AM 

सूर्यास्त : 07:11 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  शतभिषा 01:28 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा

योग :   इन्द्र योग 01:04 AM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण :   गर 03:25 PM तक, बाद वणिज 03:15 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:33 AM से 09:13 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 05:53 AM 07:33 AM
काल (काल वेला) 07:33 AM 09:13 AM
शुभ 09:13 AM 10:53 AM
रोग 10:53 AM 12:33 PM
उद्बेग 12:33 PM 14:12 PM
चर 14:12 PM 15:52 PM
लाभ (वार वेला) 15:52 PM 17:32 PM
अमृत 17:32 PM 19:12 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:12 PM 20:32 PM
रोग 20:32 PM 21:52 PM
काल 21:52 PM 23:12 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:12 PM 00:32 AM
उद्बेग 00:32 AM 01:52 AM
शुभ 01:52 AM 03:12 AM
अमृत 03:12 AM 04:32 AM
चर 04:32 AM 05:53 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है।

वृषभ : परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

मिथुन : घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ हो सकता है। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे।

कर्क : अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में अधिक ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट्स के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।

सिंह : राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। दिन का शुरुआती भाग अत्यन्त शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे, उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा।

कन्या : दिन बहुत शुभ एवं उत्साहवर्धक रहेगा। अपने काम दूसरों पर टालने से बचें। विवाह सम्बन्धित बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

तुला  : कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियन्त्रण पा लेंगे। प्रेमीजन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।

वृश्चिक : धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर अधिक समय बर्बाद न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है।

धनु : अपने मन की बातें प्रेमीजन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने कार्य का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है।

मकर : सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लन्घन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी।

कुम्भ : मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। नयी जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी छिपी हुयी प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी।

मीन : विवाहेतर सम्बन्धों से दूर रहें। परिवार एवं समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आज अपने प्रतिद्वन्दियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ परिवर्तन करने के विषय में विचार कर सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी।