{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 12/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  दशमी तिथि 02:52 PM तक उपरांत एकादशी

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 05:53 AM 

सूर्यास्त : 07:13 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पूर्वभाद्रपदा 01:17 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

योग :   वैधृति योग 11:19 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण :   विष्टि 02:52 PM तक, बाद बव 02:17 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  07:24 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  03:53 PM से 05:33 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 05:53 AM 07:33 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:33 AM 09:13 AM
चर 09:13 AM 10:53 AM
लाभ 10:53 AM 12:33 PM
अमृत 12:33 PM 14:13 PM
काल (काल वेला) 14:13 PM 15:53 PM
शुभ 15:53 PM 17:33 PM
रोग 17:33 PM 19:12 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:13 PM 20:33 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:33 PM 21:52 PM
उद्बेग 21:52 PM 23:12 PM
शुभ 23:12 PM 00:32 AM
अमृत 00:32 AM 01:52 AM
चर 01:52 AM 03:12 AM
रोग 03:12 AM 04:32 AM
काल 04:32 AM 05:52 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। बुद्धिमान मित्रों के साथ चर्चा का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान ज्यादातर शान्त रहना चाहिये।

वृषभ : परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके नियन्त्रण में रहेंगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। नयी परियोजनाओं को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

मिथुन : व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो रहे हैं। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क : अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

सिंह : कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। खर्चों में कमी आने से मन सन्तुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं। सम्मान को लेकर चिन्ता रहेगी। यदि आपने किसी काम को लेकर संकल्प लिया है, तो उसे अवश्य पूर्ण करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या : अपनी जॉब को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। जीवनसाथी आपको सराहना देगा। आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे।

तुला  : कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। खानपान में तामसिक आहार को सम्मिलित न करें। आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमीजन से कोई वादा करना उचित नहीं है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें।

वृश्चिक : अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। कुछ समय शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें। प्रेम सम्बन्धों में शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है।

धनु : आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुये पूर्ण कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। इन्टरनेट के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुम्भ : आज आप सुबह से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आज आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा। अपने अधिकारों का मजबूती से उपयोग करेंगे। उच्च पद पर बैठे लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में अत्यधिक रुचि लेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा।