{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 19/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :  तृतीया तिथि 02:18 PM तक उपरांत चतुर्थी 

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 05:49 AM 

सूर्यास्त : 07:16 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  म्रृगशीर्षा 08:41 AM तक उपरांत आद्रा

योग :  धृति योग 05:48 PM तक, उसके बाद शूल योग 

करण : गर 02:18 PM तक, बाद वणिज 12:39 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 03:55 PM से 05:36 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 05:49 AM 07:30 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:30 AM 09:11 AM
चर 09:11 AM 10:52 AM
लाभ 10:52 AM 12:33 PM
अमृत 12:33 PM 14:14 PM
काल (काल वेला) 14:14 PM 15:55 PM
शुभ 15:55 PM 17:36 PM
रोग 17:36 PM 19:17 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:17 PM 20:36 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:36 PM 21:55 PM
उद्बेग 21:55 PM 23:13 PM
शुभ 23:13 PM 00:32 AM
अमृत 00:32 AM 01:51 AM
चर 01:51 AM 03:10 AM
रोग 03:10 AM 04:29 AM
काल 04:29 AM 05:48 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज पूरा दिन काफी अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की सम्भावना है। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ : व्यवसाय में लाभ के उत्तम अवसर मिलने से उत्साहित रहेंगे। किन्तु कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी छोटी गलतियों को लोग बढ़ा चढ़ाकर दिखाने का प्रयास सकते हैं।

मिथुन : विवाहयोग्य जातकों के विवाह की चर्चा हो सकती है। नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

कर्क : अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाये रखें। अव्यवहारिक व्यवहार के कारण आपको कुछ परेशानी हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्राओं में जाना पड़ सकता है। नकारात्मक व्यवहार से बचने का प्रयास करें। मित्रों के साथ चर्चा करने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह : आज आप दवाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना प्रबल है। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

कन्या : आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे।

तुला  : नयी नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को सम्भालने में थोड़ी कठिनाई होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपनी वाणी व व्यवहार पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक : आज बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। वाहन में खराबी आ सकती है।

धनु : आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गम्भीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। अचानक उच्च पद मिलनी की सम्भावना है।

मकर : व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनन्दयुक्त समय बितायेंगे। घर में नजदीकी सम्बन्धियों का आगमन होगा। घर की बातें कहीं बाहर न जायें इसका ध्यान रखें। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुम्भ : अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। आप रचनात्मक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आवेगपूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिये। पेट में मरोड़ उठने की सम्भावना है। व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं।

मीन : मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें। व्यापार में जबरदस्त गति होने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है। अपने खर्चों का हिसाब रखें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ेगी।