Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 20/05/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 11:07 AM तक उपरांत पंचमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 05:49 AM
सूर्यास्त : 07:16 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आद्रा 06:11 AM तक उपरांत पुनर्वसु 04:12 AM तक उपरांत पुष्य
योग : शूल योग 02:09 PM तक, उसके बाद गण्ड योग
करण : विष्टि 11:07 AM तक, बाद बव 09:42 PM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : 10:38 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:33 PM से 02:14 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 05:48 AM | 07:29 AM |
| अमृत | 07:29 AM | 09:11 AM |
| काल (काल वेला) | 09:11 AM | 10:52 AM |
| शुभ | 10:52 AM | 12:33 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:33 PM | 14:14 PM |
| उद्बेग | 14:14 PM | 15:55 PM |
| चर | 15:55 PM | 17:36 PM |
| लाभ | 17:36 PM | 19:17 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 19:17 PM | 20:36 PM |
| शुभ | 20:36 PM | 21:55 PM |
| अमृत | 21:55 PM | 23:14 PM |
| चर | 23:14 PM | 00:33 AM |
| रोग | 00:33 AM | 01:51 AM |
| काल | 01:51 AM | 03:10 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:10 AM | 04:29 AM |
| उद्बेग | 04:29 AM | 05:48 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : उच्च शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिये प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों में बहुत अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नये अनुबन्धों के होने के योग बन रहे हैं।
वृषभ : आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पुराने सम्बन्धों से लाभ उठा पायेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।
मिथुन :जीवनसाथी आज काफी अच्छे मूड में हो सकता है। आपकी आय में कुछ कमी हो सकती है। आप अपने जीवन से सन्तुष्ट रहेंगे। आप लोगों से मिलना पसन्द करेंगे। नया व्यवसाय आरम्भ करने के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। शाम के समय कहीं डिनर पर जा सकते हैं।
कर्क : आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। दिमाग में अनावश्यक विचारों का प्रभाव कुछ अधिक ही बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। भविष्य को लेकर थोड़े गम्भीर रहेंगे।
सिंह : मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। पिता का मार्गदर्शन आपके लिये आज अत्यन्त महत्वपूर्ण होगा। घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और केयर का भाव बढ़ेगा।
कन्या : स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मित्र आपको भोजन के लिये आमन्त्रित कर सकते हैं। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आय के अतिरिक्त और नये स्रोत बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा।
तुला : राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से लाभ होगा। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से खतरा होने की आशंका है। पड़ोसियों के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे।
वृश्चिक : आज आपको उधार धन देने से बचना चाहिये। आपकी एकाग्रता आज भंग हो सकती है। आलस्य और लापरवाही के कारण व्यापार में अच्छे अवसर चूक सकते हैं। छोटे बच्चों को आज क्रोध अधिक आयेगा। सरकार के द्वारा आपको सम्मान मिल सकता है।
धनु : पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालाँकि व्यवहार-कुशलता से आप परिस्थितियों को पक्ष में कर लेंगे। रुके हुये काम गति पकड़ लेंगे। सफलता मिलने से मानसिक शान्ति का अनुभव कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान रखें।
मकर : अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। अपने खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। कारोबार में आपको कुछ नये अनुबन्ध मिल सकते हैं।कुम्भ : समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं। कब्ज और पेट-दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपने कर्तव्यों से कभी भी विमुख न हों। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक सावधानी रखनी चाहिये। भविष्य को लेकर आप कुछ चिन्तित रहेंगे।