Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 21/05/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 08:26 AM तक उपरांत षष्ठी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 05:48 AM
सूर्यास्त : 07:18 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुष्य 02:49 AM तक उपरांत आश्लेषा
योग : गण्ड योग 10:58 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग
करण : बालव 08:27 AM तक, बाद कौलव 07:21 PM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:14 PM से 03:55 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 05:48 AM | 07:29 AM |
| रोग | 07:29 AM | 09:10 AM |
| उद्बेग | 09:10 AM | 10:52 AM |
| चर | 10:52 AM | 12:33 PM |
| लाभ | 12:33 PM | 14:14 PM |
| अमृत | 14:14 PM | 15:55 PM |
| काल (काल वेला) | 15:55 PM | 17:37 PM |
| शुभ (वार वेला) | 17:37 PM | 19:18 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 19:18 PM | 20:36 PM |
| चर | 20:36 PM | 21:55 PM |
| रोग | 21:55 PM | 23:14 PM |
| काल | 23:14 PM | 00:33 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:33 AM | 01:51 AM |
| उद्बेग | 01:51 AM | 03:10 AM |
| शुभ | 03:10 AM | 04:29 AM |
| अमृत | 04:29 AM | 05:47 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिये कुछ विशेष है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। आज शान्ति और धैर्य का परिचय दें। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।
वृषभ : जीवनसाथी को कुछ उपहार देने का विचार बनायेंगे। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेगा।
मिथुन : आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है। किसी बुद्धिजीवी से गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। लोगों के बीच आप चर्चा का केन्द्र बन सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं।
कर्क : व्यापारिक घाटे में काफी कमी आ सकती है। सरकारी कार्यों में जो रुकावट थी, वो आज पुनर्गतिमान होने की सम्भावना बन रही है। अधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों की मदद लेकर आप कोई भी काम आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखदायक रहेगा।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार कम किये जा सकते हैं। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। बेवजह की यात्रा आपको नुकसान पहुँचा सकती है। समय का उपयोग अध्ययन और चिन्तन में करें। मूर्ख लोगों की संगत से बचें।
कन्या : दिन की शुरुआत में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जिसकी थकान आपको रात में अनुभूत होगी। पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें। ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कमीशन से आपको धन लाभ हो सकता है। घर के लोग आपसे अत्यधिक प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे।
तुला : जीवनसाथी आपकी अत्यधिक देखभाल करेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर पायेंगे। आपका व्यवहार अत्यधिक संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। कारोबारियों को नये क्लाइन्ट्स मिल सकते हैं। प्रबन्धन से जुड़े लोग आपकी कार्य दक्षता का परिचय देंगे।
वृश्चिक : आज आपको अधिकांश समय घर पर बिताना चाहिये। जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ बैर अथवा किसी प्रकार का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं को दूसरों के सामने न व्यक्त करें। परिश्रम का फल न मिलने से मन दुःखी हो सकता है।
धनु : नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। दिनभर के कार्यों के कारण थकान रहेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको कर्ज और उधार नहीं लेना चाहिये। सरकार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं।
मकर : कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको व्यापार में काफी अच्छा धन मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह का अनुसरण करें। दूसरे लोगों के मत को अधिक तूल न दें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।कुम्भ : आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से नोक-झोंक न करें। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुँचायें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं।