{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :   एकादशी

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 05:46 AM 

सूर्यास्त : 07:20 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   हस्त

योग :  सिद्धि योग 03:10 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग

करण :  वणिज 05:43 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   03:57 PM से 05:39 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 05:46 AM 07:28 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:28 AM 09:10 AM
चर 09:10 AM 10:51 AM
लाभ 10:51 AM 12:33 PM
अमृत 12:33 PM 14:15 PM
काल (काल वेला) 14:15 PM 15:57 PM
शुभ 15:57 PM 17:39 PM
रोग 17:39 PM 19:20 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:21 PM 20:39 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:39 PM 21:57 PM
उद्बेग 21:57 PM 23:15 PM
शुभ 23:15 PM 00:33 AM
अमृत 00:33 AM 01:51 AM
चर 01:51 AM 03:09 AM
रोग 03:09 AM 04:27 AM
काल 04:27 AM 05:46 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। भाग्य भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार जा सकते हैं। नये कोर्स में प्रवेश लेने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृषभ : आपको एक साथ कई काम सँभालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन : कार्यक्षेत्र का माहौल उत्तम बना रहेगा। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कमजोर समझने की गलती न करें। सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।

कर्क : व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नये अवसर मिलेंगे। एकान्त में आत्ममन्थन करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है।

सिंह : आपके स्वभाव में काफी बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनायें बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे।

कन्या : कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। घर के लिये कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

तुला  : आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें।

वृश्चिक : व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना बन रही है। घर के सदस्य काफी प्रफुल्लित और आनन्द में रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे।

धनु : दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। रुके पड़े कार्य को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों की मदद मिलेगी।

मकर : दिन की शुरुआत ठीकठाक रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ खरीद सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।

कुम्भ : जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अचानक धन हानि हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें।

मीन : परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। और आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिये। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।