Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 07/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 03:24 AM तक उपरांत अष्टमी
वार : रविवार
सूर्योदय : 05:44 AM
सूर्यास्त : 07:26 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : धनिष्ठा 07:55 AM तक उपरांत शतभिषा
योग : वैधृति योग 10:01 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग
करण : विष्टि 03:08 PM तक, बाद बव 03:25 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:44 PM से 07:26 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 05:44 AM | 07:27 AM |
| चर | 07:27 AM | 09:09 AM |
| लाभ | 09:09 AM | 10:52 AM |
| अमृत (वार वेला) | 10:52 AM | 12:35 PM |
| काल (काल वेला) | 12:35 PM | 14:18 PM |
| शुभ | 14:18 PM | 16:01 PM |
| रोग | 16:01 PM | 17:44 PM |
| उद्बेग | 17:44 PM | 19:26 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 19:26 PM | 20:44 PM |
| अमृत | 20:44 PM | 22:01 PM |
| चर | 22:01 PM | 23:18 PM |
| रोग | 23:18 PM | 00:35 AM |
| काल | 00:35 AM | 01:52 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 01:52 AM | 03:09 AM |
| उद्बेग | 03:09 AM | 04:27 AM |
| शुभ | 04:27 AM | 05:44 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : व्यवसाय का ऑनलाइन प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने के लिये कुछ अच्छी आदतें जीवन में अपनाने की कोशिश करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। अविवाहितों के विवाह के लिये रिश्ता आ सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है।
वृषभ : जीवनसाथी से आप महत्त्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। आपकी सहनशीलता और विन्रमता की प्रशंसा होगी। पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मर्यादित रहें। करियर को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।
मिथुन : वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहें। दिन सामान्य प्रभाव का हो सकता है। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क : घर में कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। चलते हुये कार्यों में अचानक बाधा आ सकती है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। धन को लेकर परिवार में अशान्ति हो सकती है। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें।
सिंह : नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कमर दर्द का रोग उभर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे।
कन्या : व्यापार में परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। महँगे उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर का वातावरण व्यवस्थित रहेगा। उधार लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये।
तुला :विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। अपनी प्रतिभा और योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। आज शाम के समय पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक : आज आप विवादों से दूर रहें। पैतृक व्यवसाय में थोड़ा धीमापन हो सकता है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिये धैर्य से काम लें। आप परिजनों का अत्यधिक ध्यान रखेंगे।
धनु : छात्रों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे व्यापारियों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार है। अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।
मकर : आज का दिन अत्यधिक व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। समाज सेवा से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। दूसरों के झगड़ों में उलझने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।कुम्भ : दिन की शुरुआत अत्यधिक सुखद रहेगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुये मामलों को शान्तिपूर्वक हल करेंगे।