{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 10/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :  दशमी तिथि 12:58 AM तक उपरांत एकादशी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 05:44 AM 

सूर्यास्त : 07:26 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तरभाद्रपदा 09:21 AM तक उपरांत रेवती

योग :   आयुष्मान योग 06:29 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग 04:02 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण : वणिज 01:52 PM तक, बाद विष्टि 12:58 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य वृषभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   12:36 PM से 02:19 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 05:44 AM 07:27 AM
अमृत 07:27 AM 09:10 AM
काल (काल वेला) 09:10 AM 10:53 AM
शुभ 10:53 AM 12:36 PM
रोग (वार वेला) 12:36 PM 14:19 PM
उद्बेग 14:19 PM 16:02 PM
चर 16:02 PM 17:45 PM
लाभ 17:45 PM 19:28 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:28 PM 20:45 PM
शुभ 20:45 PM 22:02 PM
अमृत 22:02 PM 23:19 PM
चर 23:19 PM 00:36 AM
रोग 00:36 AM 01:53 AM
काल 01:53 AM 03:10 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:10 AM 04:27 AM
उद्बेग 04:27 AM 05:44 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आर्थिक मामलों के लिये समय अच्छा नहीं है। सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में नयी तकनीकों के प्रयोग में जल्दबाजी न करें। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

वृषभ : परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। नये कार्यों को लेकर लोग आपसे राय माँग सकते हैं। सबके सामने आपकी प्रशंसा भी होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी से जॉब मिल सकती है।

मिथुन : अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिये शायद आप तैयार न हों। नयी सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। रुका हुआ काम अचानक बनने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

कर्क : जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं, तो आपके पास आज दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। आपको अपनी उत्तेजना पर नियन्त्रण रखना चाहिये। डायबिटीज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

सिंह : आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। विवादों से आपको दूर रहना चाहिये। जल्दबाजी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिये। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर सावधानी रखें।

कन्या : किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुयी बात को आप समझदारी से सम्भाल पायेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिये। परिजनों के बीच प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

तुला  :अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी।

वृश्चिक : महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ेगी। अनावश्यक यात्राओं में जाने से आपको बचना चाहिये। नयी जॉब में समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप नये प्रयोग कर सकते हैं।

धनु : सरकारी कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आपको अपने खर्चों को कम करना पड़ेगा। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिये। दाम्पत्य जीवन में कुछ अशान्ति हो सकती है। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।

मकर : आप अत्यधिक ऊर्जावान अनुभव करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिये प्रोत्साहित करेंगे। सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। संघर्ष और परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक संस्थाओं को आप काफी सहयोग दे सकते हैं।

कुम्भ : जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की सम्भावना बन रही है। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। संचित धन किसी अनावश्यक काम में खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

मीन : नौकरीपेशा लोगों को नयी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।