Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 13/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 04:08 PM तक उपरांत चतुर्दशी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 05:44 AM
सूर्यास्त : 07:28 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : कृत्तिका 01:16 AM तक उपरांत रोहिणी
योग : सुकर्मा योग 05:28 PM तक, उसके बाद धृति योग
करण : गर 05:55 AM तक, बाद वणिज 04:08 PM तक, बाद विष्टि 02:15 AM तक, बाद शकुनि
चन्द्रमा : 09:25 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:10 AM से 10:53 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 05:44 AM | 07:27 AM |
| शुभ | 07:27 AM | 09:10 AM |
| रोग | 09:10 AM | 10:53 AM |
| उद्बेग | 10:53 AM | 12:36 PM |
| चर | 12:36 PM | 14:19 PM |
| लाभ (वार वेला) | 14:19 PM | 16:02 PM |
| अमृत | 16:02 PM | 17:46 PM |
| काल (काल वेला) | 17:46 PM | 19:29 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 19:29 PM | 20:46 PM |
| उद्बेग | 20:46 PM | 22:03 PM |
| शुभ | 22:03 PM | 23:19 PM |
| अमृत | 23:19 PM | 00:36 AM |
| चर | 00:36 AM | 01:53 AM |
| रोग | 01:53 AM | 03:10 AM |
| काल | 03:10 AM | 04:27 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 04:27 AM | 05:44 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज आपको छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना है। विवादित मामलों का समाधान मिलेगा। किसी छोटी यात्रा की योजना बनायेंगे। विधिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृषभ : आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। धन की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार आरम्भ करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
मिथुन : आज किसी को उधार धन न दें। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इन्श्योरेन्स में आप धन का निवेश कर सकते हैं। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
कर्क : आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। प्रतिद्वन्दी आपके सामने परास्त हो सकते हैं। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।
सिंह : आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आपको किसी कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहन को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।
कन्या : आज आप कुछ छोटी गलतियाँ कर सकते हैं, लेकिन उनका परिणाम आपको परेशान कर सकता है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। आपको सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिये। सेवाकार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। दूसरों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी।
तुला : कारोबार में नये तरीकों के प्रयोग से बचें। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नये मित्र मिल सकते हैं। आपके विरोधी भी आपका सम्मान करेंगे। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। परिवार के साथ खरीदारी के लिये जा सकते हैं।
वृश्चिक : आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम के समय थकान और सिरदर्द का अनुभव कर सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे, जिससे आपके परिजन अत्यधिक प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु : आज अधिकारी वर्ग से अधिक बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर अत्यधिक सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। आप अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।
मकर : आपके सामने अचानक परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। घर के उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है।कुम्भ : आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिये। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। कार्यक्षेत्र में अधिक मन नहीं लगेगा।