Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 14/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 12:20 PM तक उपरांत अमावस्या
वार : रविवार
सूर्योदय : 05:44 AM
सूर्यास्त : 07:28 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : रोहिणी 10:13 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
योग : धृति योग 01:15 PM तक, उसके बाद शूल योग
करण : शकुनि 12:20 PM तक, बाद चतुष्पद 10:22 PM तक, बाद नाग
चन्द्रमा : चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:46 PM से 07:29 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 05:44 AM | 07:27 AM |
| चर | 07:27 AM | 09:10 AM |
| लाभ | 09:10 AM | 10:53 AM |
| अमृत (वार वेला) | 10:53 AM | 12:36 PM |
| काल (काल वेला) | 12:36 PM | 14:20 PM |
| शुभ | 14:20 PM | 16:03 PM |
| रोग | 16:03 PM | 17:46 PM |
| उद्बेग | 17:46 PM | 19:29 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 19:29 PM | 20:46 PM |
| अमृत | 20:46 PM | 22:03 PM |
| चर | 22:03 PM | 23:20 PM |
| रोग | 23:20 PM | 00:37 AM |
| काल | 00:37 AM | 01:53 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 01:53 AM | 03:10 AM |
| उद्बेग | 03:10 AM | 04:27 AM |
| शुभ | 04:27 AM | 05:44 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान न दें, अपितु अपने काम पर केन्द्रित रहें। लोग आपका मनोबल गिराने का प्रयास करेंगे।
वृषभ : घर के वरिष्ठ परिजनों का मार्गदर्शन लेते रहें। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पिता की सेहत की चिन्ता हो सकती है। दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। शुभ कार्यों में आप रुचि लेंगे।
मिथुन : आज अपनी वाणी में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम करना पड़ सकता है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों के गुम होने की आशंका है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त चिन्तित रहेंगे।
कर्क : नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को अत्यधिक यश प्राप्त होगा। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। मित्रों से सुखद समाचार मिल सकता है।
सिंह : पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने शौकों को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। समाज कल्याण के कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। सन्तान की उन्नति से हर्षित रहेंगे।
कन्या : आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे। विचारों में स्पष्टता रहेगी, जिसके कारण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कोई मनोरथ आज सिद्ध हो सकता है। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।
तुला : दिन की शुरुआत में आलस्य हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। घर में बड़ों की बातों की अवहेलना न करें। मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा। पार्टनर्स के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
वृश्चिक : आज घर के कार्यों में अत्यधिक रुचि लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होने के योग बन रहे हैं। सम्बन्धों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। कानूनी अड़चनों को दूर करने में आसानी होगी।
धनु : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की सम्भावना है। उधार में लिया हुआ धन आज वापस लौटा सकते हैं। विदेश से नयी नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मीठे व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। पुराने कार्यों को पूर्ण करने की चिन्ता रहेगी। सेहत के मामले में काफी फिट रहेंगे।
मकर : घर के माहौल में थोड़ी गम्भीरता रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। दूसरों के सामने अपनी बातें खुलकर रखेंगे। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नये स्रोतों से आपको धन प्राप्त होगा।कुम्भ : आज दुविधा के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। मित्रों और सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपना खानपान शुद्ध और पौष्टिक रखें। अधिक बोलने से आपका अनादर हो सकता है। बच्चे आज अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।